Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 5, 2026Updated:July 5, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एसआईआर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मतदाता सूची के एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया शुरू होते ही कांग्रेस पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है. पार्टी ने साफ कर दिया है कि राज्य के किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं कटना चाहिए. अगर ऐसा हुआ तो कांग्रेस सड़क से लेकर चुनाव आयोग तक लड़ाई लड़ेगी. इसी रणनीति को लेकर रविवार को रांची में प्रदेश कांग्रेस की अहम बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने की, जबकि प्रदेश प्रभारी के. राजू भी मौजूद रहे.

    बैठक में कांग्रेस के मंत्रियों, विधायकों, जिला अध्यक्षों और संगठन के पदाधिकारियों को स्पष्ट जिम्मेदारी दी गई. तय किया गया कि हर विधानसभा, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर पर एसआईआर की प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी. जहां भी किसी मतदाता को आवेदन भरने, दस्तावेज जमा करने या नाम सत्यापन में परेशानी होगी, वहां कांग्रेस कार्यकर्ता तुरंत मदद करेंगे.

    बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश प्रभारी के. राजू ने कहा कि पिछले तीन दिनों से पूरे राज्य में पंचायत, प्रखंड और जिला स्तर पर लगातार बैठकें की जा रही हैं. सभी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मकसद सिर्फ राजनीति करना नहीं, बल्कि हर पात्र मतदाता के वोट के अधिकार की रक्षा करना है. इसलिए संगठन के हर स्तर पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

    के. राजू ने कहा कि कांग्रेस ने पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत किया है और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दिया गया है. ये कार्यकर्ता एसआईआर के दौरान लोगों को जरूरी जानकारी देंगे और जरूरत पड़ने पर उनके दस्तावेज तैयार कराने में भी मदद करेंगे. उन्होंने भरोसा जताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता राज्य के अधिकांश बूथों पर सक्रिय रहेंगे और पूरी प्रक्रिया पर नजर रखेंगे.

    कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अगर एसआईआर के नाम पर किसी पात्र मतदाता का नाम हटाने या उसे मतदान के अधिकार से वंचित करने की कोशिश हुई तो पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी. पहले प्रशासन और चुनाव आयोग के सामने मामला उठाया जाएगा और जरूरत पड़ने पर राज्यव्यापी आंदोलन भी किया जाएगा.

    बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि जिला और विधानसभा स्तर पर अलग-अलग निगरानी टीमें बनाई जाएंगी. ये टीमें एसआईआर से जुड़ी शिकायतों की रोज समीक्षा करेंगी और जरूरत पड़ने पर प्रभावित मतदाताओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएंगी. कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने और यह सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने संवैधानिक अधिकार से वंचित न रहे.

    Also Read : यौन शोषण के आरोप में 65 दिन काटी जेल, 32 महीने बाद मिला न्याय

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयौन शोषण के आरोप में 65 दिन काटी जेल, 32 महीने बाद मिला न्याय
    Next Article एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    August 27, 2026
    क्राइम

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन से मिले आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधि, कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल में बाढ़ के बीच रांची का राम प्रसाद लापता, 2 महीने पहले काम के लिए गया था काठमांडू

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जयराम के समर्थन में उतरे राजेश कच्छप, बोले – दरोगा गाली देकर करते हैं वसूली

    August 27, 2026
    Latest Posts

    ‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    August 27, 2026

    झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    August 27, 2026

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026

    हेमंत सोरेन से मिले आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधि, कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.