Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 4, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    श्रावणी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    देवघर के राजकीय श्रावणी मेला 2026 को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए झारखंड और बिहार के अधिकारियों ने साझा रणनीति तैयार कर ली है. शनिवार को देवघर परिसदन में हुई इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन बैठक में तय किया गया कि सुल्तानगंज से देवघर तक पूरे कांवरिया मार्ग पर दोनों राज्यों के अधिकारी 24 घंटे आपस में जुड़े रहेंगे. इसके लिए व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए लगातार सूचना साझा की जाएगी. जरूरत पड़ने पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से भी सूचना तंत्र को मजबूत किया जाएगा, ताकि किसी भी स्थिति में तुरंत कार्रवाई हो सके.

    बैठक की अध्यक्षता संथाल परगना आयुक्त संजय कुमार ने की. इस दौरान देवघर के डीसी सौरभ कुमार भुवानिया, बिहार और झारखंड के कई जिलों के डीसी, एसपी और अन्य आला अधिकारी मौजूद रहे. बैठक का मकसद था कि सुल्तानगंज से जल लेकर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को पूरे रास्ते बेहतर सुरक्षा और सुविधाएं मिल सकें.

    VIP दर्शन नहीं होगा, डबल डेकर वाहनों की एंट्री भी बंद

    बैठक में साफ कर दिया गया कि इस बार श्रावणी मेले के दौरान किसी भी तरह का वीआईपी या आउट ऑफ टर्न दर्शन नहीं होगा. प्रशासन का कहना है कि इससे आम श्रद्धालुओं को बिना रुकावट और सुरक्षित तरीके से जलार्पण करने में सुविधा मिलेगी. वहीं सुरक्षा को देखते हुए डबल डेकर कांवरिया वाहनों के देवघर में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगाने का फैसला लिया गया है. सीमावर्ती जिलों से भी इसमें सहयोग करने की अपील की गई है. साथ ही छोटे और बड़े गाड़ियों की छतों पर श्रद्धालुओं को बैठाकर लाने पर भी सख्ती से रोक रहेगी.

    बताया गया कि रविवार और सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ सबसे ज्यादा रहने की संभावना है. इसे देखते हुए कई होल्डिंग प्वाइंट और टेंट सिटी तैयार किए गए हैं. यहां बिजली, पंखे, शौचालय, स्नानघर, पेयजल, मोबाइल चार्जिंग, स्वास्थ्य केंद्र और साफ सफाई जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. भीड़ नियंत्रण के लिए मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारी और जवानों की तैनाती भी की गई है.

    बैठक में यह भी तय हुआ कि भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, गोड्डा, दुमका और देवघर के अधिकारी लगातार संपर्क में रहेंगे. सीमावर्ती थानों के बीच समन्वय बढ़ाया जाएगा और चेकनाका व गश्ती टीम 24 घंटे सक्रिय रहेगी. साथ ही बच्चों और बुजुर्ग श्रद्धालुओं के पास उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर जरूर रहे, इसके लिए दोनों राज्यों में जोरदार तरीके से जागरूकता अभियान चलाया जाएगा.

    इसे भी पढ़ें : “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    VIP Darshan Banned for Shravani Mela 2026: What is the Joint Roadmap of Jharkhand and Bihar? क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत
    Next Article रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026
    क्राइम

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?

    August 28, 2026
    Latest Posts

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.