Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अमर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जमशेदपुर और आदित्यपुर बंद को लेकर भाजपा ने इसे जनता का ऐतिहासिक समर्थन बताया है. पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह सिर्फ भाजपा का कार्यक्रम नहीं था, बल्कि आम लोगों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया. उनके मुताबिक दुकानें, बाजार, कंपनियां और ठेला-खोमचे तक बंद रहे, जिससे साफ हो गया कि लोग राज्य सरकार की कार्यशैली से नाराज हैं. रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में अमर बाउरी ने मीडिया से कहा कि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के आह्वान पर बुलाया गया बंद पूरी तरह सफल रहा. उन्होंने दावा किया कि जनता ने पहली बार हेमंत सरकार के अहंकार को जवाब दिया है. बाउरी ने बंद को सफल बनाने के लिए जमशेदपुर और आदित्यपुर की जनता, व्यापारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार भी जताया.

    अमर बाउरी ने कहा कि जमशेदपुर की हालिया घटना की पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकार की है. उनका आरोप था कि सरकार मामले का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, जबकि असली दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य में कहीं भी जनता पर अत्याचार या शोषण होगा तो एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी. उन्होंने दावा किया कि जमशेदपुर की कानून व्यवस्था पूरी तरह बिगड़ चुकी है और पूरे राज्य में अपराध बढ़ रहे हैं. बाउरी ने आरोप लगाया कि सरकार बनने के बाद से पुलिस व्यवस्था कमजोर हुई है और अवैध कारोबार को बढ़ावा मिला है. इससे ईमानदार पुलिसकर्मियों का मनोबल भी प्रभावित हुआ है.

    नशे के कारोबार पर भी सरकार को घेरा

    अमर बाउरी ने राज्य में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर भी सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड के कई हिस्सों में ड्रग्स और ब्राउन शुगर का कारोबार तेजी से फैल रहा है और युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है. बाउरी ने जमशेदपुर की घटना में मौजूद पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग दोहराई. उनका कहना था कि पुलिस ने समय रहते अपना दायित्व निभाया होता और घायल युवक का इलाज कराया होता तो उसकी जान बच सकती थी. प्रेसवार्ता में प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो, दीनदयाल बरनवाल और रवि नाथ किशोर भी मौजूद थे.

    Also Read : राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    Amar Bauri targets Hemant government over Jamshedpur shutdown: Police system at a low ebb criminals emboldened. अपराधियों के हौसले बुलंद जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?
    Next Article हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    Latest Posts

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    दुमका केंद्रीय जेल की सुरक्षा होगी हाईटेक, 12.67 करोड़ रुपये से लगेंगे 398 नए CCTV कैमरे

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.