Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा
    क्राइम

    एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस, उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब, आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 1, 2026Updated:July 1, 2026No Comments4 Mins Read11
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एमएलसी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    किसलय शानू

    बिहार के पूर्व एमएलसी सुबोध राय मंगलवार 30 जून की रात झारखंड में अचानक चर्चित होने लगे. दरअसल राजधानी रांची के ओरमाझी इलाके में उनकी कंपनी तरंगिनी बॉटलर्स में शराब बनाने का काम चल रहा था. कंपनी को 8 पीएम और व्हाइट मिशचीफ नाम की शराब बनाने का लाइसेंस मिला हुआ था. लेकिन इसकी आड़ में वो उन शराब और बीयर कंपनियों के भी उत्पाद बना रहे थे, जिसका उन्हें लाइसेंस मिला ही नहीं था. ऐसे में गुप्त सूचना के आधार पर रांची पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित दो कंपनी की शराब और एक कंपनी की बियर को जब्त किया है.

    पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सुबोध राय की कंपनी बिना लाइसेंस के यूपी की शराब कंपनी (ब्रांड) आफ्टर डार्क और रॉयल्सन गोल्ड नामक शराब भी बना रही थी. इसके अलावा किंगफिशर कंपनी के बियर का भी उत्पादन किया जा रहा था. रांची पुलिस की छापेमारी के दौरान कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. उत्पाद विभाग की टीम ने तरंगनी बॉटलर्स कंपनी को सील कर दिया है. जब्त शराब और बियर को उत्पाद विभाग की टीम अपने कब्जे में रखा है.

    यह कोई पहली बार नहीं है, जब सुबोध राय की कंपनी पर झारखंड पुलिस ने छापेमारी की है. इससे पहले 19 मार्च 2023 को भी छापेमारी हुई थी, जिसमें एक 407 ट्रक व कार में लदे 108 पेटी एसी ब्लैक शराब तथा एक कंटेनर में भरे खाली बोतल व शराब बनाने की सामग्री जब्त की गई थी. उस वक्त भी कंपनी को सील कर लाइसेंस रद्द करने के लिए पत्राचार किया गया था. यह कार्रवाई तत्कालीन सहायक आयुक्त उत्पाद रामलीला रवाणी के नेतृत्व में हुई थी. इस मामले में उत्पाद विभाग के अलावा रांची पुलिस ने भी प्राथमिकी दर्ज किया था. इसके बावजूद दोनों विभाग की टीम ने लीपापोती कर मामले को दबा दिया और दोबारा से तरंगनी बॉटलर्स कंपनी का काम शुरु हो गया.

    कौन हैं सुबोध राय

    मुजफ्फरपुर जिले के रहनेवाले सुबोध राय राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व एमएलसी और पार्टी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के करीबी नेता माने जाते हैं. पिछले कुछ वर्षों में वह कई विवादों और बड़ी राजनीतिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं. अगस्त 2022 में बिहार के सियासी घटनाक्रम के दौरान सीबीआई की एक टीम ने पटना स्थित उनके आवास पर छापेमारी की थी. इसी साल वह बिहार के वैशाली से विधान परिषद (MLC) का चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें एनडीए प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा था. हार के बाद उन्होंने अपनी ही पार्टी के विधायक पर भितरघात (धोखाधड़ी) का आरोप लगाया था. सुबोध राय तरंगिनी लिकर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के अलावा गेरौल कोल्ड स्टोरेज के भी निदेशक हैं.

    रांची जिला में कब-कब पकड़ाया है प्रतिबंधित शराब

    9 मई 2026 : उत्पाद विभाग की टीम ने रांची जिले के नगड़ी और रातू थाना क्षेत्र में छापेमारी कर हजारों पेटी प्रतिबंधित विदेशी शराब का जखीरा बरामद किया था. विभा की टीम द्वारा जब्त सभी नकली शराब पर लंदन का नाम लिखा हुआ था. इस मामले में उत्पाद विभाग की टीम ने सभी अंग्रेजी शराब को जब्त किया था.

    20 फरवरी 2026 : निकाय चुनाव से पूर्व उत्पाद विभाग ने मांडर में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर प्रतिबंधित शराब को जब्त किया था. इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध मिनी शराब की फैक्ट्ररी से भारी मात्रा में शराब और बॉटलिंग में इस्तेमाल होने वाले सामान को जब्त किया है.

    23 अगस्त 2025 : रांची जिले के अनगड़ा पुलिस ने राजाडेरा में छापेमारी कर प्रतिबंधित अंग्रेजी शराब फैक्ट्ररी का भंडाफोड़ किया था. इस दौरान पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. इस दौरान पुलिस ने नकली शराब, स्प्रिब्, ड्रम, खाली बोतल और शराब बनाने का सामान जब्त किया था.

    Also Read : 5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    Once again—producing liquor for a company that lacked a license: the exploits of a former RJD MLC. आरजेडी के पूर्व एमएलसी का कारनामा उस कंपनी का भी बना रहे थे शराब एक बार फिर; जिसका नहीं मिला लाइसेंस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ
    Next Article ज़ूडियो-वेस्टसाइड के आर्किटेक्ट नोएल टाटा, अब वोल्टास को कहेंगे अलविदा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : पलामू के पूर्व सांसद ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, तीन बार लगातार जीते थे लोकसभा चुनाव

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बुढ़मू में गोलीबारी और लोडर में आगजनी, राहुल दुबे गैंग के नाम से धमकी भरी चिट्ठी जारी

    October 13, 2026

    जंतर-मंतर पर तिरंगा लहरा रहे थे CJP नेता, सौरभ दास समेत 3 दिल्ली पुलिस की हिरासत में

    October 13, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मिले तांबा, जस्ता और सीसा के भंडार, खनन की नई संभावनाएं

    October 13, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-3: दिहाड़ी मजदूर मां की एशियन चैंपियन बेटी, कहानी दीपिका सोरेंग की

    October 13, 2026

    नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.