Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव स्पेशल : राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति, हर तीसरे सांसद पर केस, एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है?

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 27, 2026Updated:June 27, 2026No Comments5 Mins Read19
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pawan, Ranchi

    देश की संसद का उच्च सदन यानी राज्यसभा अक्सर लोकसभा की तुलना में कम चर्चा में रहता है. लेकिन ADR यानी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और माय नेता की जून 2026 की रिपोर्ट ने राज्यसभा की ऐसी तस्वीर सामने रखी है, जो आम लोगों को चौंका सकती है. रिपोर्ट बताती है कि राज्यसभा में बैठने वाले कई सांसद करोड़पति ही नहीं, अरबपति हैं. कई सांसदों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं महिलाओं की संख्या अब भी बेहद कम है. रिपोर्ट में राज्यसभा के 226 मौजूदा सांसदों के शपथपत्रों का विस्तार किया गया है. इन दस्तावेजों के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट यह बताती है कि राज्यसभा में बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जिनके पास अकूत संपत्ति है.

    हर तीसरे सांसद के खिलाफ केस

    रिपोर्ट के मुताबिक 226 सांसदों में से 69 सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. या यूं कहें कि राज्यसभा में बैठने वाले हर तीसरे सांसद के खिलाफ कोई न कोई आपराधिक मामला दर्ज है. इनमें से 36 सांसद ऐसे हैं जिन्होंने अपने खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों की जानकारी दी है. गंभीर मामलों में हत्या की कोशिश, महिलाओं के खिलाफ अपराध, धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े मुकदमे शामिल हैं. रिपोर्ट बताती है कि केवल छोटे दल ही नहीं बल्कि देश के दो सबसे बड़े राजनीतिक दल भी इस सवाल से अछूते नहीं हैं. भाजपा के 107 सांसदों में से 28 सांसदों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं. वहीं कांग्रेस के 29 सांसदों में से 12 सांसद ऐसे हैं जिनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं.

    धनकुबेरों का दबदबा

    अगर राज्यसभा की आर्थिक तस्वीर देखें तो यह और भी चौंकाने वाली है. रिपोर्ट के अनुसार राज्यसभा सांसदों की औसत संपत्ति 115.25 करोड़ रुपये है. इसका मतलब यह हुआ कि एक औसत राज्यसभा सांसद के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है. 226 सांसदों की कुल घोषित संपत्ति 26,047 करोड़ रुपये से अधिक है। यह रकम कई राज्यों के वार्षिक बजट के बराबर बैठती है. रिपोर्ट के आंकड़े बताते हैं कि राज्यसभा के 100 सांसद ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 10 करोड़ रुपये से अधिक है. यानी लगभग हर दूसरा सांसद करोड़पति श्रेणी में आता है. दूसरी तरफ केवल चार सांसद ऐसे हैं जिनकी घोषित संपत्ति 20 लाख रुपये से कम है. रिपोर्ट का एक और बड़ा खुलासा यह है कि राज्यसभा में 31 सांसद ऐसे हैं जिनकी घोषित संपत्ति 100 करोड़ रुपये से अधिक है. यानी सदन का लगभग 14 प्रतिशत हिस्सा अरबपति सांसदों से बना हुआ है.

    कौन हैं सबसे अमीर सांसद?

    सबसे अमीर सांसदों की सूची में तेलंगाना से बीआरएस सांसद डॉ. बंदी पार्थ सारथी टॉप पर हैं. उन्होंने अपने शपथपत्र में 5300 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है. दूसरे स्थान पर पंजाब से भाजपा सांसद राजिंदर गुप्ता हैं. उनकी घोषित संपत्ति 5053 करोड़ रुपये से अधिक है. तीसरे स्थान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ अभिषेक मनु सिंघवी हैं। उन्होंने 2558 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है. समाजवादी पार्टी की सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन 1578 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं.

    झारखंड के परिमल नथवानी पर 256 करोड़ की देनदारी

    झारखंड से राज्यसभा सांसद परिमल नथवानी एक बार फिर अपनी संपत्ति को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने 755 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की है। इसके साथ ही वे देश के सबसे अमीर सांसदों में शामिल हो गए हैं. दिलचस्प बात यह है कि उनके ऊपर 256 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारियां भी दर्ज हैं.  रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड से राज्यसभा के छह सांसद हैं. इन सभी सांसदों की कुल घोषित संपत्ति करीब 779 करोड़ रुपये है.  जहां एक तरफ हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति वाले सांसद हैं, वहीं कुछ सांसद ऐसे भी हैं जिनकी संपत्ति लाखों रुपये में दर्ज की गई है. पंजाब के संत बलबीर सिंह ने मात्र 3.79 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है. यह पूरी राज्यसभा में सबसे कम संपत्ति है. केरल के एए रहीम ने 11.62 लाख रुपये और मध्य प्रदेश की सुमित्रा बाल्मिक ने 17.85 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है.

    राज्यों के हिसाब से देखें तो तेलंगाना के सांसद संपत्ति के मामले में सबसे आगे हैं. तेलंगाना के राज्यसभा सांसदों की कुल घोषित संपत्ति 8310 करोड़ रुपये से अधिक है. इसके बाद पंजाब का स्थान है, जहां के सांसदों की कुल संपत्ति 5729 करोड़ रुपये से अधिक है. उत्तर प्रदेश तीसरे स्थान पर है। इन राज्यों में बड़े कारोबारी, उद्योगपति और आर्थिक रूप से मजबूत राजनीतिक नेता बड़ी संख्या में राज्यसभा तक पहुंचे हैं.

    शिक्षा के मामले में मजबूत, महिलाओं की हिस्सेदारी अब भी बेहद कम

    रिपोर्ट बताती है कि बड़ी संख्या में सांसद उच्च शिक्षित हैं. 68 सांसद पोस्ट ग्रेजुएट हैं. 53 सांसद ग्रेजुएट हैं. 33 सांसदों के पास डॉक्टरेट की डिग्री है. लॉ, इंजीनियरिंग, मेडिकल, मैनेजमेंट और सोशल साइंस जैसे क्षेत्रों से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में राज्यसभा में मौजूद हैं. वहीं, महिला आरक्षण कानून पास होने के बावजूद संसद में महिलाओं की भागीदारी अभी भी सीमित दिखाई देती है. राज्यसभा में कुल 34 महिला सांसद हैं, जबकि पुरुष सांसदों की संख्या 192 है. यानी महिलाओं की हिस्सेदारी केवल 15 प्रतिशत के आसपास है.

    Also Read : केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    000 crore; one in three faces criminal charges—what else does the ADR report reveal? Johar Live Special: Rajya Sabha MPs hold assets worth ₹26 एडीआर की रिपोर्ट में और क्या है? जोहार लाइव स्पेशलः राज्यसभा के 266 सांसदों के पास 26 हजार करोड़ की संपत्ति हर तीसरे सांसद पर केस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़
    Next Article झारखंड में 1042 नए शिक्षकों को मिलेगी नौकरी, 29 जून को सीएम हेमंत सोरेन बांटेंगे नियुक्ति पत्र

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    क्राइम

    झारखंड: प्रकाश कुमार सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला हाईकोर्ट ने किया निरस्त

    August 12, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट, देश का एक मात्र नक्सल प्रभावित जिला चाईबासा अब नक्सलियों से मुक्त

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    Latest Posts

    6016 किलो मेथामफेटामाइन जब्ती मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, तमिलनाडु-मिजोरम में 13 ठिकानों पर छापेमारी

    August 12, 2026

    मणिपुर के ट्रांगलाओबी IED हमले में NIA की पहली गिरफ्तारी, एस. पलाल थाडौ 10 दिन की पुलिस रिमांड पर

    August 12, 2026

    झारखंड : अस्पताल से सत्याग्रह स्थल लौटना चाहते हैं देवेंद्र महतो, सिविल सर्जन से मांगी अनुमति

    August 12, 2026

    झारखंड: अनशनकारी छात्रों को डेलिगेशन में नहीं रखने पर उठे सवाल, शिल्पी नेहा तिर्की ने अस्पताल पहुंचकर की मुलाकात

    August 12, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-4: एसीएफ, एफआरओ में 100, 14वीं जेपीएससी में 100 से अधिक, जेपीएससी बैकलॉग में 50 से 100 अभ्यर्थी पैसा देकर हुए हैं पास, अभय तिवारी ने आईएएस मनीष रंजन का भी लिया नाम

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.