Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»बिहार भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ाई, टाटा मैजिक में लोड 48 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    क्राइम

    बिहार भेजी जा रही अंग्रेजी शराब की खेप पकड़ाई, टाटा मैजिक में लोड 48 बोतल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 19, 2026Updated:June 19, 2026No Comments3 Mins Read6
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा मैजिक वाहन से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि बरामद शराब को झारखंड से बिहार ले जाने की तैयारी थी। जानकारी के अनुसार, एसपी कुमार शिवाशीष के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि डोमचांच की ओर से सतगावां होते हुए बिहार ले जाने के लिए एक टाटा मैजिक वाहन में शराब की खेप लोड की गई है। सूचना मिलते ही ढाब थाना प्रभारी बमबम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने ढाब चौक के पास वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया।

    पुलिस को देखकर भागने लगे चालक और उपचालक

    जांच के दौरान लाल रंग की एक टाटा मैजिक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश की। हालांकि कुछ दूरी पर वाहन छोड़कर चालक और उपचालक पैदल फरार होने लगे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों का पीछा किया और उन्हें दबोच लिया। इसके बाद वाहन की तलाशी ली गई।

    वाहन से मिली अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप

    तलाशी के दौरान टाटा मैजिक से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। पुलिस ने जब चालक और उपचालक से शराब परिवहन से जुड़े दस्तावेज मांगे तो वे कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के नालंदा जिले के गिरीयक निवासी 19 वर्षीय चंदन कुमार और नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के दुलारडीह निवासी 24 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान टाटा मैजिक वाहन समेत कुल 48 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की है। बरामद शराब में 42 बोतल रॉयल स्टैग (750 एमएल) और 6 बोतल आइकोनिक व्हाइट शामिल हैं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत भी काफी बताई जा रही है।

    आरोपियों पर मामला दर्ज, जांच जारी

    इस मामले में ढाब थाना में कांड संख्या 04/26 दर्ज किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं और उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।एसपी कुमार शिवाशीष ने कहा कि जिले में अवैध शराब कारोबार, तस्करी और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने साफ कहा कि ऐसे कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : योग दिवस से पहले धनबाद में दौड़ी सेहत की लहर, ‘रन फॉर योग’ में उमड़ा जनसैलाब
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयोग दिवस से पहले धनबाद में दौड़ी सेहत की लहर, ‘रन फॉर योग’ में उमड़ा जनसैलाब
    Next Article गिरिडीह: योग दिवस से पहले डीसी-एसपी ने किया योगाभ्यास, तैयारियां जोरों पर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.