Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»मुखिया पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, सिर के ऊपर से गुजरी दो गोलियां
    क्राइम

    मुखिया पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला, सिर के ऊपर से गुजरी दो गोलियां

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुखिया
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र में गुरुवार को दिनदहाड़े मुखिया अनुपम भगत पर जानलेवा हमला किया गया। बांझी रोड स्थित एक अवैध शराब अड्डे के पास बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। हमले में मुखिया अनुपम भगत बाल-बाल बच गए। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, मुखिया अनुपम भगत अपने बांझी स्थित घर से बाइक पर सवार होकर निकले थे। इसी दौरान बांझी रोड पर स्थित एक अवैध शराब अड्डे के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया। अपराधियों ने मुखिया को निशाना बनाते हुए दो राउंड फायरिंग की। दोनों गोलियां उनके सिर के ऊपर से गुजर गईं, जिससे वह बाल-बाल बच गए। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पोड़ैयाहाट बाजार और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई।

    एक आरोपी ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

    फायरिंग की घटना के कुछ समय बाद इस मामले के एक आरोपी नयन यादव ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। नयन यादव पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के द्रोपद गांव का रहने वाला है और वर्तमान में पोड़ैयाहाट में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, इस घटना में नयन यादव के अलावा अंकित यादव और विकास यादव भी शामिल थे। पुलिस आत्मसमर्पण करने वाले आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

    हत्या मामले में गवाही देने के बाद बढ़ा था विवाद

    स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ दिनों पहले शैलेंद्र भगत की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस मामले में आरोपी अंकित यादव के खिलाफ मुखिया अनुपम भगत ने गवाही दी थी। माना जा रहा है कि इसी रंजिश में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

    बाजार बंद कर लोगों ने जताया विरोध

    घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। नाराज लोगों ने पोड़ैयाहाट मुख्य बाजार को बंद करा दिया और सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना था कि पोड़ैयाहाट क्षेत्र में पहले भी कई बार गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। ऐसी घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन अपराध पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    घटना की सूचना मिलते ही पोड़ैयाहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस अधिकारियों ने मुखिया अनुपम भगत तथा स्थानीय लोगों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। घटनास्थल की जांच के साथ-साथ आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

    मुखिया ने सुनाई आपबीती

    मुखिया अनुपम भगत ने बताया कि वह अपने घर से बाइक पर निकले थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन पर दो गोलियां चलाईं। उन्होंने कहा, “दोनों गोलियां मेरे सिर के ऊपर से छूते हुए निकल गईं। ईश्वर की कृपा से मेरी जान बच गई।” फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

    Also Read : झारखंड रास चुनाव में क्रॉस वोटिंग के संकेत, सरयू राय बोले- थाली टेढ़ी होती है तो वोट ढुलक जाता है

    Village head attacked in broad daylight; two bullets grazed his head. मुखिया मुखिया पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला सिर के ऊपर से गुजरी दो गोलियां
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड रास चुनाव में क्रॉस वोटिंग के संकेत, सरयू राय बोले- थाली टेढ़ी होती है तो वोट ढुलक जाता है
    Next Article RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का आरोपी हाजत से भागा, मांडर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : दो सीटों के लिए मतगणना शुरू, नतीजों का इंतजार

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Encounter के बाद घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे IPS राकेश रंजन, RSS कार्यालय हमले का कनेकशन जुड़ रहा दुबई से

    June 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिजल्ट से पहले राधाकृष्ण किशोर का बड़ा दावा, प्रणव झा को मिलेंगे 28.97% वोट

    June 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : दो सीटों के लिए मतगणना शुरू, नतीजों का इंतजार

    June 18, 2026

    Encounter के बाद घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे IPS राकेश रंजन, RSS कार्यालय हमले का कनेकशन जुड़ रहा दुबई से

    June 18, 2026

    रिजल्ट से पहले राधाकृष्ण किशोर का बड़ा दावा, प्रणव झा को मिलेंगे 28.97% वोट

    June 18, 2026

    लातेहार DC ने अधिकारियों को चेताया, लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का आरोपी हाजत से भागा, मांडर में पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.