Dhanbad : धनबाद में रेलवे नौकरी के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक युवक खुद को डीआरएम कार्यालय का कर्मचारी बताकर बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देता था और बदले में मोटी रकम वसूलता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने हिरासत में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पाथरडीह के भाटडीह निवासी मंटू कुमार के रूप में हुई है। आरोप है कि वह लंबे समय से लोगों को रेलवे में नौकरी दिलाने का लालच देकर ठगी कर रहा था। वह खुद को डीआरएम ऑफिस से जुड़ा कर्मचारी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था।
दो लोगों से लाखों की ठगी का आरोप
डीआरएम कार्यालय में ही पकड़ में आया आरोपी
जानकारी के मुताबिक, बुधवार देर शाम आरोपी एक अन्य युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर डीआरएम कार्यालय लेकर पहुंचा था। इसी दौरान युवक को उसकी गतिविधियों पर शक हुआ और उसने तुरंत आरपीएफ को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में कबूला जुर्म
आरपीएफ की पूछताछ में आरोपी ने माना कि उसने लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे लिए हैं। उसने यह भी बताया कि उसका परिवार पूजा भंडार की दुकान चलाता है और आर्थिक तंगी के चलते उसने यह रास्ता अपनाया। हालांकि पुलिस उसके बयान की पूरी तरह जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस ठगी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। फिलहाल आरोपी को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं इस ठगी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं काम कर रहा था।
Also Read : नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

