Ranchi : झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज है। सभी पार्टी अपने-अपने विधायकों को लेकर होटल में कैद है। इसी बीच बीते मंगलवार की देर रात असामाजिक तत्वों ने राजधानी का माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया है। नकाबपोश दो लोगों ने पेट्रोल बम से RSS के कार्यालय में हमला किया है। हालांकि, एक बम फेंकने के बाद दोनों मौके से भाग गए। इस घटना में किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। लेकिन, सबसे बड़ा सवाल है कि आखिरकार किसके इशारे पर पेट्रोल बम फेंका गया है। इधर, मामले की जानकरी के बाद चुटिया पुलिस के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह समेत कई बीजेपी कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे है।
Also Read : रिम्स में घोटाला : बाइक के नंबर पर पास हुए कार और बस के बिल, ऑडिट रिपोर्ट के बाद सहायक पर गिरी गाज

