Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»शौच के लिए निकले बुजुर्ग की डंडे से पीट-पीटकर ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार
    गुमला

    शौच के लिए निकले बुजुर्ग की डंडे से पीट-पीटकर ह’त्या, आरोपी गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बुजुर्ग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के चट्टी गांव में मंगलवार तड़के एक बुजुर्ग व्यक्ति की डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धना उरांव के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे को भी जब्त कर लिया है। मृतक के नाती ने बताया कि मंगलवार तड़के धना उरांव रोज की तरह शौच के लिए घर से निकले थे। घर से कुछ दूरी पर गांव के ही छोटू उरांव ने उन पर अचानक हमला कर दिया। आरोपी ने मोटे डंडे से उनके सिर पर कई वार किए। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण धना उरांव की मौके पर ही मौत हो गई।

    घटना के बाद गांव में ही घूमता रहा आरोपी

    ग्रामीणों के अनुसार हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी युवक गांव में ही घूमता रहा। घटना की सूचना मिलने पर घाघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त डंडा और अन्य सामान बरामद कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी छोटू उरांव को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि हत्या के पीछे असली वजह क्या थी और घटना के समय आरोपी की मानसिक स्थिति कैसी थी।

    पूछताछ में आरोपी ने बताई यह वजह

    प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे डर था कि अगर वह धना उरांव को नहीं मारता, तो बुजुर्ग उसे मार देंगे। इसी आशंका के कारण उसने हमला किया। हालांकि पुलिस को आरोपी की इस दलील पर संदेह है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मामले को लेकर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले में पूर्व में जमीन विवाद, आपसी रंजिश और अंधविश्वास के कारण भी कई हत्याएं हो चुकी हैं। इसलिए सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की और स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

    Also Read : BREAKING : हरमू में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, दो लड़की समेत 6 पुलिस हिरासत में

    Elderly man beaten to death with a stick after going out to relieve himself; accused arrested. आरोपी गिरफ्तार शौच के लिए निकले वृद्ध की डंडे से पीट-पीटकर हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : हरमू में चल रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा, दो लड़की समेत 6 पुलिस हिरासत में
    Next Article 9 महीने से लापता युवक का कंकाल बरामद, ह’त्या के आरोप में तीन दोस्त गिरफ्तार

    Related Posts

    खूंटी

    खूंटी में अफीम की खेती पर लगेगा ब्रेक, एसपी ने बनाया एक्शन प्लान

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत ने किया झारखंड कृषि व्यापार मेला का शुभारंभ, बोले- आधी जिम्मेदारी सरकार की, आधी किसानों की

    June 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पहुंचीं वाइस एडमिरल आरती सारिन, राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

    June 16, 2026
    Latest Posts

    खूंटी में अफीम की खेती पर लगेगा ब्रेक, एसपी ने बनाया एक्शन प्लान

    June 16, 2026

    सीएम हेमंत ने किया झारखंड कृषि व्यापार मेला का शुभारंभ, बोले- आधी जिम्मेदारी सरकार की, आधी किसानों की

    June 16, 2026

    रांची पहुंचीं वाइस एडमिरल आरती सारिन, राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

    June 16, 2026

    मां की फटकार के बाद घर छोड़ गई किशोरी, कानपुर से सकुशल बरामद

    June 16, 2026

    9 महीने से लापता युवक का कंकाल बरामद, ह’त्या के आरोप में तीन दोस्त गिरफ्तार

    June 16, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.