Ranchi : राजधानी रांची के हरमू इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। हरमू स्थित बिजली ऑफिस के पीछे एक मकान में छापेमारी कर पुलिस ने दो युवतियों समेत छह लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि हरमू के एक मकान में लंबे समय से अनैतिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मकान से दो युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया गया।
गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी
पुलिस सभी गिरफ्तार लोगों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस रैकेट का संचालन कौन कर रहा था और इसमें अन्य लोगों की क्या भूमिका थी। पुलिस मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को इस मामले में और लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी हुई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Also Read : चतरा में नशे के कारोबार पर पुलिस का वार, लाखों की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

