Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डायन-बिसाही के आरोप में खू’नी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    डायन-बिसाही के आरोप में खू’नी संघर्ष, आधा दर्जन से अधिक घायल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 16, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में डायन-बिसाही के आरोप को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए तरहसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से चार लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच), मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।

    10 साल पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप

    ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच डायन-बिसाही को लेकर विवाद पिछले करीब दस वर्षों से चला आ रहा है। इस दौरान कई बार पंचायत स्तर पर समझौता कराने की कोशिश की गई, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हो सका।

    बताया जाता है कि सोमवार को इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। घटना में कई लोग घायल हो गए।

    ये लोग हुए घायल

    घायलों में अमित कुमार, मिथलेश पासवान, रंजन कुमार और सरिता देवी समेत अन्य लोग शामिल हैं। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तरहसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

    चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच, मेदिनीनगर रेफर कर दिया।

    गांव में तनाव, पुलिस कर रही निगरानी

    घटना के बाद नावाडीह गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। स्थानीय लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई है।

    दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज

    तरहसी थाना प्रभारी आनंद राम ने बताया कि दोनों पक्षों से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।

    उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

    Violent clash over allegations of witchcraft; more than half a dozen injured. आधा दर्जन से अधिक घायल डायन-बिसाही के आरोप में खूनी संघर्ष
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकपाली ओपी में आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, जांच की उठी मांग
    Next Article पलामू में 8 दिन से लापता महिला का श’व कब्रिस्तान से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    August 1, 2026
    Latest Posts

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.