Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून, अगले चार दिनों में पूरे राज्य में बढ़ेगा असर
    झारखंड

    झारखंड में रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून, अगले चार दिनों में पूरे राज्य में बढ़ेगा असर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 16, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मॉनसून
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, लेकिन फिलहाल इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक मॉनसून कमजोर स्थिति में रहेगा। हालांकि इसके बाद तीन से चार दिनों के दौरान इसके राज्य के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। इधर, मौसम वैज्ञानिकों की चिंता एक और वजह से बढ़ गई है। सोमवार को प्रशांत महासागर में अलनीनो (El Niño) का निर्माण हो गया है। अब वैज्ञानिक इसकी तीव्रता पर नजर बनाए हुए हैं। अगर इसका असर ज्यादा हुआ तो आने वाले दिनों में बारिश और खेती दोनों प्रभावित हो सकते हैं।

    अलनीनो को लेकर मौसम वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

    मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अलनीनो का बनना अच्छा संकेत नहीं माना जाता। इसका सीधा असर मानसून की गतिविधियों पर पड़ सकता है। अगर अलनीनो मजबूत होता है तो बारिश सामान्य से कम होने की आशंका रहती है, जिसका असर खेती और किसानों पर भी पड़ सकता है। फिलहाल इसकी गहराई का आकलन किया जा रहा है, जिसके बाद ही स्थिति पूरी तरह साफ होगी।

    झारखंड के इन जिलों तक पहुंचा मॉनसून

    सोमवार को मॉनसून ने झारखंड के कुछ और इलाकों में दस्तक दे दी। अब यह धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां के पूरे इलाके, गिरिडीह के कुछ हिस्सों तथा पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची और रामगढ़ के कुछ इलाकों तक पहुंच चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बाबू राज पीपी ने बताया कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान मॉनसून के राज्य के अन्य हिस्सों में भी आगे बढ़ने की संभावना है, क्योंकि मौसम की परिस्थितियां इसके अनुकूल बन रही हैं।

    16 जून: कई जिलों में तेज हवा, बारिश और वज्रपात के आसार

    मौसम विभाग के अनुसार, 16 जून को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में कहीं-कहीं तेज हवा, वज्रपात और बारिश हो सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। 17 जून को राजधानी रांची समेत लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, रामगढ़, बोकारो, पश्चिमी सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में तेज हवा के साथ वज्रपात भी हो सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की अपील की है।

    गर्मी से अभी नहीं मिली पूरी राहत

    बारिश की गतिविधियां शुरू होने के बावजूद सोमवार को राज्य के सभी जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। मेदिनीनगर सबसे गर्म रहा, जहां पारा 40.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री, बोकारो में 38.5 डिग्री, चाईबासा में 38 डिग्री और रांची में 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश भी दर्ज की गई। रामगढ़ में एक मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि कांके में पिछले 24 घंटे के दौरान 86.4 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

    Also Read : जमशेदपुर में गबरू का एनका’उंटर, पुलिस की पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में गबरू का एनका’उंटर, पुलिस की पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग
    Next Article कपाली ओपी में आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, जांच की उठी मांग

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    क्राइम

    JOHAR LIVE BIG BREAKING: रांची की प्रेरणा का मॉस्को इंटरपोल इनपुट से खुला ड्रग्स लिंक, नेपाल के रास्ते लौटी भारत, इंटरपोल ने शुरू की तलाश

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026

    झारखंड : श्रावणी मेला में हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत 4 अगस्त से, जानें देवघर-बासुकीनाथ का किराया

    August 1, 2026

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.