Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bokaro : बोकारो पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए बड़ी कार्रवाई की है। नावाडीह थाना क्षेत्र के भेण्डरा बाराडीह गांव से दो युवकों को अवैध हथियार और जिंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र निवासी सूरज कुम्हार और सागर कुमार रवानी के रूप में हुई है।

    गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

    जानकारी के अनुसार बोकारो एसपी नाथू सिंह मीना को गुप्त सूचना मिली थी कि भेण्डरा बाराडीह इलाके में दो युवक हथियार लेकर संदिग्ध हालत में घूम रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए नावाडीह थाना पुलिस ने तत्काल एक टीम गठित की और ग्रामीणों के सहयोग से इलाके में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दोनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से एक अवैध पिस्टल और कई जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

    पिस्टल, सात गोलियां और स्कूटी बरामद

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7.65 एमएम मेड इन यूएसए देशी पिस्टल, सात जिंदा गोलियां तथा एक स्कूटी बरामद की है। बरामद हथियार और कारतूस को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाया गया था और इसका इस्तेमाल किस घटना में किया जाना था।

    पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले

    पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ धनबाद जिले के बरोरा थाना में पहले से मामले दर्ज हैं। पुलिस उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाल रही है।

    मामला दर्ज, पूछताछ जारी

    इस संबंध में नावाडीह थाना में कांड दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और संभावित आपराधिक साजिश से जुड़े तथ्यों का खुलासा हो सकता है।

    Also Read : सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    Police foil criminal plot; two arrested with a pistol and ammunition. अपराध की साजिश पर पुलिस का वार पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम
    Next Article झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    Related Posts

    गुमला

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026
    जामताड़ा

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    अपराध की साजिश पर पुलिस का वार, पिस्टल और गोलियों के साथ दो गिरफ्तार

    June 14, 2026

    सूप-डलिया बेचकर लौट रहे बुजुर्ग को ट्रक ने रौंदा, गुस्साए लोगों लिया सड़क जाम

    June 14, 2026

    झारखंड की कला और हस्तशिल्प को मिली नई पहचान, 11 उत्पादों को मिला जीआई टैग

    June 14, 2026

    साइबर अपराधी को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर किया था हमला, दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.