Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी
    जोहार ब्रेकिंग

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के रातु थाना क्षेत्र में वर्ष 2024 में झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता पर हुई फायरिंग की सनसनीखेज घटना का आखिरकार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि अधिवक्ता की हत्या कराने की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उनके ही चचेरे भाई ने जमीन विवाद को लेकर रची थी। इसके लिए शूटर को सुपारी देकर हमला कराया गया था। पुलिस के अनुसार 1 अक्टूबर 2024 को झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता बब्बन प्रसाद मोटरसाइकिल से कोर्ट से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रातु थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो अपराधियों ने उन पर पीछे से गोली चला दी थी। गोली लगने से वे घायल हो गए थे। मामले में रातु थाना में कांड दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

    एसएसपी की समीक्षा के बाद जांच में आई तेजी

    रांची के एसएसपी राकेश रंजन द्वारा हाल ही में इस चर्चित मामले की समीक्षा की गई थी। इसके बाद रूरल एसपी के निर्देश पर डीएसपी अजय आर्यण के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जांच के आधार पर मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

    चचेरे भाई ने दी थी हत्या की सुपारी

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पलामू जिले के सुदना निवासी अनुज कुमार महतो और सतबरवा थाना क्षेत्र के पोंची निवासी गुलशन कुमार विश्वकर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में शूटर गुलशन कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि अधिवक्ता बब्बन प्रसाद और उनके चचेरे भाई अनुज कुमार महतो के बीच पैतृक जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के कारण अनुज ने उसे पैसे देकर बब्बन प्रसाद की हत्या करने की सुपारी दी थी। इसके बाद उसने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

    घटना में इस्तेमाल पिस्टल पहले ही हो चुका था जब्त

    पुलिस जांच में यह भी पता चला कि फायरिंग में इस्तेमाल पिस्टल और मोटरसाइकिल घटना के करीब दो महीने बाद पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक अन्य मामले में जब्त कर ली गई थी। उस समय कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े लोगों के खिलाफ रंगदारी और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी।

    आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया

    गिरफ्तार शूटर गुलशन कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ चैनपुर थाना में आर्म्स एक्ट तथा पांकी थाना में चोरी से संबंधित मामला दर्ज है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे भी जांच जारी है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

    Also Read : रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    Attack on High Court advocate solved after 20 months; cousin had hired contract killers over a land dispute. जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article12 जून को झारखंड में बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
    Next Article 29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    कोर्ट की खबरें

    10 साल बाद फिर गरमाया विनय महतो हत्याकांड, CBI की क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती

    June 12, 2026
    झारखंड

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026

    10 साल बाद फिर गरमाया विनय महतो हत्याकांड, CBI की क्लोजर रिपोर्ट को कोर्ट में चुनौती

    June 12, 2026

    29 जून को 1018 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे सीएम हेमंत, प्रोजेक्ट भवन में होगा भव्य समारोह

    June 12, 2026

    हाईकोर्ट अधिवक्ता पर हमले का 20 महीने बाद खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने दी थी सुपारी

    June 12, 2026

    12 जून को झारखंड में बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.