Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Aug, 2025 ♦ 11:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»म्यूटेशन के लंबित मामलों को लेकर अंचलाधिकारियों को शोकाॅज, उपायुक्त ने दिया निर्देश, लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन
    झारखंड

    म्यूटेशन के लंबित मामलों को लेकर अंचलाधिकारियों को शोकाॅज, उपायुक्त ने दिया निर्देश, लंबित मामलों का जल्द करें निष्पादन

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। गुरुवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी छवि रंजन की अध्यक्षता में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक समाहरणालय ब्लाॅक ए स्थित उपायुक्त सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में अपर समाहत्र्ता, रांची, अनुमण्डल पदाधिकारी, रांची सदर, अनुमण्डल पदाधिकारी बुण्डू, उप समाहत्र्ता भूमि सुधार, रांची, प्रभारी राजस्व पदाधिकारी एवं जिला के विभिन्न अंचल अधिकारी उपस्थित थे।

    बैठक में लंबित दाखिल-खारिज एवं सीमांकन के मामलों, खतियानी रैयत के उत्तराधिकारियों एवं आपसी बंटवारा के आधार पर दाखिल खारिज, विभिन्न स्तर के राजस्व पदाधिकारियों के न्यायालयों, अवैध जमाबंदी, अंतरर्विभागीय भूमि हस्तांतरण, प्रमाण पत्रों से संबंधित लंबित मामलों, भूमि सीमांकन आदि की विस्तृत समीक्षा उपायुक्त द्वारा की गयी।

    म्यूटेशन पेंडिंग रहने पर अंचलाधिकारियों को नोटिस

    बैठक में उपायुक्त छवि रंजन ने सबसे पहले म्यूटेशन के मामलों की समीक्षा की। अंचलवार 30 और 90 से ज्यादा म्यूटेशन के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने जल्द निष्पादन का निदेश दिया। म्यूटेशन के ज्यादा लंबित मामलों को लेकर उपायुक्त ने कांके, शहर और अरगोड़ा के अंचलाधिकारियों को शो काॅज करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने म्यूटेशन के मामलों में टेक्निकल समस्या तो नहीं आ रही इसकी भी जानकारी सभी सीओ से ली।

    अवैध जमाबंदी एवं नियमितीकरण के संबंध में की गयी कार्रवाई की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने नियमित किये गये मामलों का पूरा रिकार्ड उपलब्ध कराने का निदेश दिया। उपायुक्त ने अवैध जमाबंदी को मामलों के निष्पादन के लिए विभिन्न माध्यमों से सूचना देकर कार्रवाई करने का निदेश दिया।

    विभिन्न स्तर के राजस्व पदाधिकारियों के न्यायालयों और ई-कोर्ट के संबंध में अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी सीओ को कोर्ट के लिए दिन निर्धारित करते हुए मामलों के त्वरित निष्पादन का निदेश दिया। एसडीओ सदर को उपायुक्त ने लंबित मामलों का बे्रक अप देने का निदेश दिया।

    भारत सरकार के विभिन्न एजेंसियों को भूमि-हस्तांतरण के विभिन्न मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अंचलाधिकारी को जमीन चिन्हित कर संबंधित कार्यालय से पत्राचार करने का निदेश दिया। अन्तर्विभागीय भूमि-हस्तांतरण के मामलों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने संबंधित अधिकारी को प्रस्ताव बनाकर भेजने का निदेश दिया।

    अतिक्रमण के मामले की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने फाॅर्म-2 में आदेश होने के बाद कितनों पर कार्रवाई लंबित है इसकी रिपोर्ट देने का निदेश एसी रांची को दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में फाॅर्मेट बनाकर कितने मामले हैं, कितने फाॅर्म -1 में हैं इसकी विस्तार से जानकारी दें।

    खतियानी रैयत के उत्तराधिकारियों एवं आपसी बंटवारा के आधार पर दाखिल खारिज की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने राजस्व प्रभारी पदाधिकारी को मामलों के निष्पादन का निदेश दिया। इसे लेकर उन्होंने विभिन्न अंचलों में कैंप लगाने के लिए शेड्यूल बनाने का भी निदेश दिया। पीजीएमएस में आये मामलों के निष्पादन का निदेश भी उपायुक्त द्वारा राजस्व प्रभारी पदाधिकारी को दिया गया।

    प्रमाण पत्रांे के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निष्पादन में तेजी लाने का निदेश दिया। एडीओ सदर को उपायुक्त ने प्रमाण पत्रों के मामलों को विलंब से प्रोसेस करनेवाले सीओ के साथ बैठक कर ससमय प्रोसेस सुनिश्चित करवाने का निदेश दिया। विभिन्न एजेंसियों को जंगल झारी भूमि से संबंधित अनापत्ति व एफआरए उपलब्ध कराये जाने संबंधी विषय आदि को लेकर भी उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निदेश दिये।

    निबंधन कार्यालय और सभी अंचल कार्यालय में सीसीटीवी लगाये जाने की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने कहा कि जहां अभी तक सीसीटीवी नहीं लगाये गये हैं संबंधित पदाधिकारी जल्द कार्य को पूरा करायें।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी की भाषा समझने के लिए अब एक नयी डिक्शनरी की जरूरत : बृंदा कारात
    Next Article आठवीं, नौंवी और 11वीं की कक्षाएं मार्च से शुरू करें, जुलूस पर रोक जारी रहेगी : हेमन्त सोरेन

    Related Posts

    झारखंड

    552 सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि बढ़ाने पर मंथन, डीआईजी ने भेजा प्रस्ताव

    August 26, 2025
    झारखंड

    पलामू पुलिस के जवान अजय कुमार पांडेय ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, कुछ दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट

    August 26, 2025
    जमशेदपुर

    घाटशिला विधानसभा सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

    August 26, 2025
    Latest Posts

    552 सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा अवधि बढ़ाने पर मंथन, डीआईजी ने भेजा प्रस्ताव

    August 26, 2025

    पलामू पुलिस के जवान अजय कुमार पांडेय ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, कुछ दिन पहले हुआ था एक्सीडेंट

    August 26, 2025

    बिहार वोटर अधिकार यात्रा : राहुल-प्रियंका को मिला तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का साथ

    August 26, 2025

    शेयर बाजार में गिरावट की शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

    August 26, 2025

    घाटशिला विधानसभा सीट पर जल्द होगा उपचुनाव, निर्वाचन आयोग ने शुरू की तैयारी

    August 26, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.