Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड में बालू खनन आज से बंद, 15 अक्टूबर तक 444 घाटों के उत्खनन पर रोक
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू खनन आज से बंद, 15 अक्टूबर तक 444 घाटों के उत्खनन पर रोक

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 10, 2026No Comments4 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में बुधवार 10 जून से बालू संकट गहराने की आशंका बढ़ गई है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के निर्देश के तहत राज्य की नदियों से बालू उत्खनन पर 15 अक्टूबर तक रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही राज्य के सभी 444 बालू घाटों पर खनन गतिविधियां बंद हो गई हैं। ऐसे में अगले चार महीने तक निर्माण कार्य पहले से जमा बालू के स्टॉक और वैकल्पिक आपूर्ति व्यवस्था पर निर्भर रहेंगे। इस प्रतिबंध का सबसे ज्यादा असर राजधानी रांची समेत उन जिलों में देखने को मिल सकता है, जहां सरकारी और निजी निर्माण कार्य बड़े पैमाने पर चल रहे हैं। निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि आने वाले दिनों में बालू की उपलब्धता कम होने के कारण कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है।

    पहले ही बढ़ने लगे हैं बालू के दाम

    प्रतिबंध लागू होने से पहले ही बाजार में बालू की कीमतों में तेजी के संकेत मिलने लगे हैं। रांची के विभिन्न इलाकों में कई आपूर्तिकर्ता बढ़ी हुई दरों पर बालू बेच रहे हैं। वहीं, कारोबारियों और ठेकेदारों ने भी बड़े पैमाने पर बालू का भंडारण शुरू कर दिया है ताकि प्रतिबंध अवधि के दौरान मांग पूरी की जा सके।

    35 घाट चालू करने की थी योजना, सिर्फ 14 से ही हुआ उठाव

    राज्य सरकार ने मानसून से पहले 35 बालू घाटों को चालू करने की योजना बनाई थी ताकि प्रतिबंध अवधि में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रह सके। लेकिन पर्यावरणीय स्वीकृति और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी के कारण केवल 14 घाटों से ही नियमित रूप से बालू उठाव शुरू हो सका। खनन विभाग के अनुसार रांची, दुमका, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम, रामगढ़ और हजारीबाग के कुछ चुनिंदा घाटों से ही बालू की निकासी हो रही थी। राज्य में कुल 444 बालू घाट हैं, जिनमें से 299 घाटों की बंदोबस्ती हो चुकी है, लेकिन बड़ी संख्या में घाट पर्यावरण मंजूरी नहीं मिलने के कारण शुरू नहीं हो पाए।

    रांची में सबसे ज्यादा असर की आशंका

    राजधानी रांची में प्रतिदिन हजारों घनफीट बालू की खपत होती है। मकान निर्माण, अपार्टमेंट परियोजनाएं, सड़क निर्माण और विभिन्न सरकारी योजनाओं में बालू की लगातार जरूरत पड़ती है। ऐसे में मांग और आपूर्ति के बीच बढ़ता अंतर कीमतों को और ऊपर ले जा सकता है। निर्माण कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि यदि पर्याप्त वैध स्टॉक उपलब्ध नहीं रहा तो कई निर्माण परियोजनाओं की गति धीमी पड़ सकती है। वहीं निजी मकान बनवा रहे लोगों को भी अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ सकता है।

    चार महीने के लिए किया गया भंडारण

    मानसून प्रतिबंध लागू होने से पहले घाट संचालकों और ठेकेदारों ने बड़ी मात्रा में बालू का भंडारण किया है। नदी घाटों के आसपास और अधिकृत स्टॉक यार्डों में संभावित मांग को देखते हुए बालू जमा किया गया है। हालांकि सीमित उपलब्धता का फायदा उठाकर कुछ क्षेत्रों में कालाबाजारी की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं। पिछले वर्षों के अनुभव बताते हैं कि प्रतिबंध अवधि के दौरान अवैध परिवहन और ऊंचे दामों पर बिक्री की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है।

    अवैध खनन और कालाबाजारी पर रहेगी नजर

    रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने खनन विभाग को अवैध उत्खनन और कालाबाजारी पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान नदी घाटों से बालू निकालने, अवैध परिवहन करने या बिना अनुमति भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि मानसून के दौरान नदियों के प्राकृतिक प्रवाह और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष यह प्रतिबंध लगाया जाता है। अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि चार महीने की इस अवधि में बाजार में बालू की उपलब्धता और कीमतें किस स्तर तक पहुंचती हैं।

    Also Read : सुबह-सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आवास घेरने पहुंचे आंदोलनकारी, सुरक्षाबलों ने मोहराबादी इलाके में रोका

    15 अक्टूबर तक 444 बालू घाटों पर उत्खनन पर रोक Sand mining in Jharkhand halted from today; extraction at 444 sites banned until October 15. झारखंड में बालू खनन आज से बंद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुबह-सुबह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आवास घेरने पहुंचे आंदोलनकारी, सुरक्षाबलों ने मोहराबादी इलाके में रोका
    Next Article झारखंड में मौसम लेने वाला है करवट, 11 जून को 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद क्या बोले बीजेपी नेता?

    July 25, 2026
    Latest Posts

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026

    सरकार झुकी, CJP की मांगें मानीं; जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.