Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 Jun, 2026 ♦ 1:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली
    जोहार ब्रेकिंग

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र में बीती देर रात अपराधियों ने एक फाइनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना बकटपुर हाट बाजार के समीप हुई। गोली लगने के बाद युवक सड़क किनारे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

    घर लौटते समय बदमाशों ने बनाया निशाना

    घायल युवक की पहचान सकरा थाना क्षेत्र के मुरौल ओपी अंतर्गत मोहम्मदपुर गांव निवासी अजय पासवान के 25 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है। राजीव एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं।

    राजीव ने बताया कि वह शहर में अपना काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बकटपुर हाट बाजार के पास उन्होंने देखा कि तीन युवक राहगीरों को रोककर संदिग्ध गतिविधियां कर रहे हैं। खतरे की आशंका को देखते हुए उन्होंने बाइक नहीं रोकी और आगे बढ़ने लगे।

    पीछा कर मारी गोली

    राजीव के अनुसार, उनकी बाइक आगे बढ़ते ही तीनों बदमाश उनके पीछे लग गए। पहले एक हवाई फायरिंग की गई और फिर उन्हें निशाना बनाकर गोली चला दी गई। गोली उनके पेट के निचले हिस्से में लगी। गोली लगते ही वह बाइक से गिर पड़े। इसके बाद बदमाश तेज रफ्तार बाइक से शहर की ओर फरार हो गए।

    ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

    गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायल युवक को संभाला और परिजनों को सूचना दी। पहले उन्हें मुसहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए शहर के अस्पताल रेफर कर दिया।

    5 किलोमीटर तक मचाया आतंक

    स्थानीय लोगों और पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश हाई स्पीड बाइक पर सवार थे। राजीव को गोली मारने से पहले उन्होंने एक साइकिल सवार से मोबाइल और नकदी भी छीन ली थी। इसके बाद रास्ते में कई जगह फायरिंग करते हुए भागे। बताया जा रहा है कि करीब पांच किलोमीटर के दायरे में अपराधियों ने चार बार फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

    घटना की सूचना मिलते ही मुसहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

    पूर्वी-2 के डीएसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक के पेट में गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अपराधी पहले एक साइकिल सवार से मोबाइल और रुपए छीनकर भाग रहे थे। उसी दौरान यह गोलीबारी की घटना हुई। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    डॉक्टर ने बताई हालत गंभीर

    बैरिया स्थित मां जानकी हॉस्पिटल के संचालक एवं चिकित्सक डॉ. अमितांशु प्रांजल ने बताया कि गोली लगने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली पेट में लगी है, जिसके कारण उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी हुई है।

    इलाके में बढ़ी दहशत

    घटना के बाद बकटपुर हाट बाजार और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने रात के समय बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Also Read : हजारीबाग में युवक की गोली मा’रकर ह’त्या, केदारनाथ यात्रा के लिए निकला था घर से

    Bloodshed follows robbery; finance employee shot while returning home. घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मारी गोली लूटपाट के बाद खून-खराबा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में युवक की गोली मा’रकर ह’त्या, केदारनाथ यात्रा के लिए निकला था घर से
    Next Article धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    Related Posts

    खेल

    अंडर-18 एशिया कप जीतकर रांची लौटे झारखंड के हॉकी स्टार, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    June 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में युवक की गोली मा’रकर ह’त्या, केदारनाथ यात्रा के लिए निकला था घर से

    June 9, 2026
    Latest Posts

    अंडर-18 एशिया कप जीतकर रांची लौटे झारखंड के हॉकी स्टार, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत

    June 9, 2026

    धरती आबा बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    June 9, 2026

    लूटपाट के बाद खू’न-खराबा, घर लौट रहे फाइनेंस कर्मी को मा’री गोली

    June 9, 2026

    हजारीबाग में युवक की गोली मा’रकर ह’त्या, केदारनाथ यात्रा के लिए निकला था घर से

    June 9, 2026

    बड़कागांव में कोयला परियोजना पर फायरिंग, कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

    June 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.