Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ में दो दिन में दो महिलाओं की चेन लूटी, एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी भी बनी शिकार
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ में दो दिन में दो महिलाओं की चेन लूटी, एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी भी बनी शिकार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 6, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ शहर में एक बार फिर कोढ़ा गैंग के सक्रिय होने की आशंका बढ़ गई है। पिछले दो दिनों के भीतर चेन लूट की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अपराधियों ने इस बार एयरफोर्स के एक अधिकारी और उनकी पत्नी को भी नहीं छोड़ा। दोनों घटनाओं में बाइक सवार बदमाशों ने महिलाओं के गले से सोने की चेन छीनकर फरार होने में सफलता हासिल की।

    शनिवार सुबह शहर के शिवाजी रोड इलाके में हुई घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार गांधी स्कूल के पास रहने वाले एयरफोर्स के विंग कमांडर प्रसून कुमार सिंह वर्तमान में राजस्थान के जोधपुर एयरफोर्स स्टेशन में पदस्थापित हैं। वे छुट्टी पर अपने घर रामगढ़ आए हुए हैं।

    शनिवार सुबह वे अपनी पत्नी पल्लवी सिंह के साथ मॉर्निंग वॉक कर आर्मी स्कूल की ओर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान निर्मल एजेंसी के पास काले रंग की एक बाइक पर सवार दो युवक उनके सामने आकर रुक गए। दोनों के हाथ में चाकू था। बदमाशों ने दंपति को धमकाया और विरोध करने पर हमला करने की कोशिश भी की। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, अपराधियों ने पल्लवी सिंह के गले से करीब 10 ग्राम वजनी सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए।

    इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की वारदात होना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है।

    उधर, इससे एक दिन पहले रांची रोड के मरार इलाके में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। रामा ग्लास के पास रहने वाली एक महिला अपने बच्चों को ट्यूशन से लेकर घर लौट रही थीं। तभी निप्पू चौधरी के घर के पास बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

    इस मामले में महिला के पति सुमित अग्रवाल ने रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि अपराधी बेहद तेजी से आए और वारदात को अंजाम देकर कुछ ही सेकंड में फरार हो गए।

    लगातार दो दिनों में एक जैसी वारदात होने के बाद पुलिस को कोढ़ा गैंग के सक्रिय होने की आशंका है। यह गैंग अक्सर बाइक पर सवार होकर महिलाओं को निशाना बनाता है और पलभर में चेन छीनकर फरार हो जाता है।

    रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वारदात में इस्तेमाल बाइक और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास जारी है। पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

    लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं से शहर के लोगों में डर का माहौल है। खासकर सुबह-शाम टहलने निकलने वाली महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। लोगों ने पुलिस से शहर में गश्त बढ़ाने और ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    Also Read : सीएम हेमंत से मिले भूपेश बघेल और अजय शर्मा, राज्यसभा चुनाव पर तेज हुई सियासी हलचल

    Gold chains snatched from two women in Ramgarh within two days; Air Force officer's wife also falls victim. एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी भी बनी शिकार रामगढ़ में दो दिन में दो महिलाओं की चेन लूटी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत से मिले भूपेश बघेल और अजय शर्मा, राज्यसभा चुनाव पर तेज हुई सियासी हलचल
    Next Article कॉलेजों से सिमटकर रांची पहुंचेगी पीजी पढ़ाई! ग्रामीण छात्रों पर बढ़ सकता है पढ़ाई का खर्च

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.