Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद JPSC ने जारी किया सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित रिजल्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद JPSC ने जारी किया सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित रिजल्ट

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जेपीएससी यानी झारखंड लोक सेवा आयोग ने सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का संशोधित परिणाम जारी कर दिया है। यह परिणाम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तैयार की गई संशोधित आंसर-की के आधार पर प्रकाशित किया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

    आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10 मार्च 2024 को आयोजित सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या-22/2023) का संशोधित परीक्षाफल सुप्रीम कोर्ट में लंबित एसएलपी (सिविल) संख्या-21079/2025 और अन्य संबंधित मामलों में 9 फरवरी 2026 को पारित आदेश के आलोक में तैयार किया गया है। बताया गया है कि कोर्ट के निर्देश के बाद परीक्षा की उत्तर कुंजी में आवश्यक संशोधन किए गए। इसके बाद नई आंसर-की के आधार पर परिणाम तैयार कर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

    जेपीएससी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि या टंकण संबंधी गलती सामने आती है तो उसमें सुधार करने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।

    हाईकोर्ट में लंबित मामलों के फैसले पर निर्भर करेगी आगे की प्रक्रिया

    आयोग ने कहा है कि यह परीक्षा और उसका परिणाम झारखंड हाईकोर्ट में लंबित विभिन्न मामलों के अंतिम निर्णय से प्रभावित होगा। इनमें सिविल रिव्यू (फाइलिंग) संख्या-1736/2026, डब्ल्यूपी (एस) संख्या-6602/2024 में सुलोचना कुमारी बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य, डब्ल्यूपी (एस) संख्या-169/2025 में रामेश्वर सिंह बनाम झारखंड राज्य एवं अन्य समेत अन्य समरूप मामले शामिल हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों को आगे की प्रक्रिया और न्यायालय से जुड़े अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

    वेबसाइट पर उपलब्ध है प्रेस विज्ञप्ति

    जेपीएससी ने बताया कि संशोधित परिणाम के साथ प्रेस विज्ञप्ति भी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जहां अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    Also Read : हजारीबाग में रेलवे पुल के नीचे मिली महिला की लाश, इलाके में सनसनी

    JPSC releases revised result for Civil Judge preliminary exam following Supreme Court order. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद JPSC ने जारी किया सिविल जज प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित रिजल्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स जमीन घोटाले में फंसे राजकिशोर बड़ाइक को ACB कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
    Next Article गिरिडीह सदर अस्पताल में बवाल, मरीज की मौ’त के बाद भड़के परिजन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    कोर्ट की खबरें

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026
    Latest Posts

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026

    16 लाख की आय, 90 लाख का खर्च… ACB जांच में घिरे पूर्व भू-अर्जन पदाधिकारी

    June 13, 2026

    लातेहार में दर्दनाक सड़क हादसा : कार और बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026

    गुमला में अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, परिवार के 6 सदस्य घायल

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.