Ranchi : राजधानी रांची में आयोजित सुपर मॉडल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले शुक्रवार को उत्साह और ग्लैमर के माहौल के बीच संपन्न हुआ। एक्वा वर्ल्ड, मछली घर और वैमस मॉडलिंग ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में युवा प्रतिभाओं ने रैंप पर अपने आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के फाइनल में शिवानी कुमारी ने मिस सुपर मॉडल और अंकित पांडेय ने मिस्टर सुपर मॉडल का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने बताया कि प्रतिभागियों ने फाइनल तक पहुंचने के लिए चार अलग-अलग राउंड की चुनौती सफलतापूर्वक पार की थी। शुरुआती दौर से लेकर फाइनल तक प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, प्रस्तुति और आत्मविश्वास से निर्णायकों को प्रभावित किया।
रैंप पर दिखा फैशन और आत्मविश्वास का संगम
फाइनल राउंड में पहुंची प्रतिभागियों ने आकर्षक परिधानों में रैंप वॉक कर दर्शकों का दिल जीत लिया। संगीत की धुनों पर मॉडल्स का आत्मविश्वास और अंदाज देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम के दौरान मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। फाइनल में निर्णायक की भूमिका में जयंत मिश्रा और साधना मौजूद थे। दोनों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया और विभिन्न विषयों से जुड़े सवाल पूछकर उनकी सोच, समझ और व्यक्तित्व की परख की।

सवाल-जवाब के दौर में चमके विजेता
कैटवॉक के बाद हुए क्वेश्चन एंड आंसर राउंड में प्रतिभागियों को अपनी समझ और अभिव्यक्ति क्षमता दिखाने का अवसर मिला। निर्णायकों के सवालों का आत्मविश्वास के साथ जवाब देकर शिवानी कुमारी और अंकित पांडेय ने सबसे अधिक अंक हासिल किए और प्रतियोगिता के विजेता बने।
ये रहे विजेता
मिस सुपर मॉडल 2026
- विजेता : शिवानी कुमारी
- प्रथम उपविजेता : अंजू सिंह
- द्वितीय उपविजेता : अमृता टोप्पो
मिस्टर सुपर मॉडल 2026
- विजेता : अंकित पांडेय
- प्रथम उपविजेता : अनुश सिंह
- द्वितीय उपविजेता : अनस रहमान
कई प्रतिभागियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
फाइनल राउंड में लड़कियों की श्रेणी में अंकिता, शालिनी मिंज, रोजलिन खलखो, अमृता टोप्पो, सोनल नाग, अदिति प्रिया, काजल कुमारी, रानी गोसाई, अंजू सिंह, शिवानी परमार और सोनी मेहरा सहित कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। वहीं लड़कों की श्रेणी में गोविंद दास, अनस रहमान, अर्शी अली, अराश हुसैन, अनुश सिंह, आदिल लोढ़ी, अंकित पांडेय और रागिब नदीम ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

विजेताओं को किया गया सम्मानित
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं और उपविजेताओं को एक्वा वर्ल्ड की ओर से पुरस्कार और सम्मान प्रदान किए गए। इस अवसर पर एक्वा वर्ल्ड ग्रुप के चेयरमैन प्रतुल शाह देव, वसीम आलम, श्वेता, आसिफ, अंशु, आनंद, जीतू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और मॉडलिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मंच प्रदान करती हैं। कार्यक्रम का समापन विजेताओं के सम्मान और समूह फोटो के साथ हुआ।

Also Read : 50 लाख की लेवी वसूलने पहुंचे PLFI के दो सदस्य धराए, रांची पुलिस ने बिछाया था जाल


