Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»भारतमाला परियोजना को मिली रफ्तार, रामगढ़ में बनेंगे अंडरपास, फ्लाईओवर और फुटब्रिज
    झारखंड

    भारतमाला परियोजना को मिली रफ्तार, रामगढ़ में बनेंगे अंडरपास, फ्लाईओवर और फुटब्रिज

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 5, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : भारतमाला परियोजना के तहत रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड के लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है। लंबे समय से अंडरपास, फ्लाईओवर और फुटब्रिज की मांग कर रहे हैं। आखिरकार दिल्ली तक पहुंचने और अब इन महत्वपूर्ण परियोजनाओं को अपनाया गया है। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों की हालत पहले से ज्यादा सुरक्षित और सुलभ हो गई है। भारत माला परियोजना के तहत चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान कई गांवों के लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। सड़क निर्माण के कारण गांवों का संपर्क प्रभावित हो रहा था और लोगों को सुरक्षा संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा था। ग्रामीण लंबे समय से कुल्ही में अंडरपास, सोंटाई में फ्लाईओवर और बरियातू में फुटब्रिज बनाने की मांग कर रहे थे। इस मुद्दे को लंबित से लेते हुए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने पहल की और संबंधित अधिकारियों के सामने गांवों की समस्याएं रखीं।

    कुल्ही चौक में हुई थी महत्वपूर्ण बैठक

    कुछ समय पहले दुलमी के कुल्ही चौक में सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने ग्रामीणों और भारतमाला परियोजना के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। बैठक में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा था। ग्रामीणों ने बताया था कि सड़क निर्माण के बाद कई स्थानों पर सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं होने से रोजाना परेशानी हो रही है। इसके बाद सांसद ने अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया था।

    दिल्ली में एनएचएआई अध्यक्ष से मिले सांसद

    ग्रामीणों की मांग को लेकर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी नई दिल्ली पहुंचे और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अध्यक्ष से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया। सांसद के प्रयासों का ही परिणाम है कि दुलमी प्रखंड के कुल्ही में अंडरपास, सोंटाई में फ्लाईओवर और बरियातू में फुटब्रिज निर्माण को स्वीकृति मिल गई है।

    लोगों की सुरक्षा और सुविधा होगी बेहतर

    आजसू के दुलमी प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सांसद ने एनएचएआई अध्यक्ष के समक्ष ग्रामीणों की समस्याओं को मजबूती से रखा। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन सड़क के कारण कई गांवों के लोगों को आवागमन, सुरक्षा और दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। अब अंडरपास, फ्लाईओवर और फुटब्रिज बनने से लोगों को सड़क पार करने में सुविधा होगी और दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी।

    स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों में खुशी

    परियोजनाओं की मंजूरी मिलने की खबर सामने आते ही क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से इन सुविधाओं की मांग कर रहे थे और अब उनकी मांग पूरी होने जा रही है। ग्रामीणों ने सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के प्रयासों की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। भारतमाला परियोजना के तहत मिली यह सौगात दुलमी और आसपास के गांवों के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

    Also Read : जामताड़ा में नाबालिग के पास मिले 8 चोरी के मोबाइल, पुलिस जांच में जुटी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में नाबालिग के पास मिले 8 चोरी के मोबाइल, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article म्यूटेशन नहीं होने से परेशान युवक 85 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026
    Latest Posts

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026

    सीजेपी प्रोटेस्ट विदेशी फंड से चल रहा है, ये जल्दी खत्म हो जाएंगेः हरीश साल्वे

    October 12, 2026

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.