Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एसएसपी के अभियान का असर, चोरी की बाइक बेचने जा रहे युवक को नामकुम पुलिस ने दबोचा
    जोहार ब्रेकिंग

    एसएसपी के अभियान का असर, चोरी की बाइक बेचने जा रहे युवक को नामकुम पुलिस ने दबोचा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 4, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे रात्रिकालीन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान के दौरान नामकुम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक युवक को दो चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बाइक को बेचने के लिए तमाड़ ले जा रहा था।

    पुलिस के अनुसार, रात्रि में एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान एक यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल (JH01EB-2548) पर सवार युवक को रोककर वाहन के कागजात मांगे गए। पुलिस को देखकर युवक घबरा गया और संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पूछताछ में उसने अपना नाम एलिश बिहान (19 वर्ष), पिता स्वर्गीय दीपक बिहान, निवासी आरागेट बरकाटोली, थाना टाटीसिलवे बताया।

    कड़ाई से पूछताछ करने पर युवक ने स्वीकार किया कि वह जिस यामाहा एफजेड बाइक पर सवार था, उसे रियाडा चौक के पास से चोरी किया गया था। उसने यह भी बताया कि वह बाइक को बेचने के लिए तमाड़ ले जा रहा था।

    पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक और बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि उसने नामकुम थाना क्षेत्र से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी चोरी की थी, जिसे अपने घर में छिपाकर रखा हुआ है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (JH01DV-2285) भी बरामद कर ली। पुलिस ने दोनों चोरी की मोटरसाइकिलों को विधिवत जब्त कर लिया है। वहीं मोटरसाइकिल चोरी के आरोप में एलिश बिहान को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

    इस कार्रवाई का नेतृत्व सीनियर डीएसपी अमर कुमार पांडेय के निर्देशन में किया गया। टीम में नामकुम थाना प्रभारी रामनारायण सिंह, एसआई जयदेव कुमार सराक, शशि रंजन, सत्येन्द्र सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह एवं नामकुम थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

    Also Read : 22 माह की अदिति लापता मामले में राज्यपाल ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश

    Impact of SSP's Drive: Namkum Police Apprehend Youth Attempting to Sell Stolen Bike एसएसपी के अभियान का असर चोरी की बाइक बेचने जा रहे युवक को नामकुम पुलिस ने दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article22 माह की अदिति लापता मामले में राज्यपाल ने लिया संज्ञान, मुख्य सचिव को दिया त्वरित कार्रवाई का निर्देश
    Next Article सिमडेगा के आम लंदन के लिए रवाना, महिला किसानों की मेहनत ने खोले विदेश के बाजार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के गिरोह का किया खुलासा, चार गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Latest Posts

    NEET पेपर लीक 2024: CBI को नहीं मिला मुख्य आरोपी संजीव मुखिया के खिलाफ कोई सबूत

    July 23, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: हेमंत सोरेन समेत तीन पर आरोप तय नहीं, 15 अन्य पर आरोप तय

    July 23, 2026

    26 जुलाई से शुरू होगा 135वां डूरंड कप, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का न्योता

    July 23, 2026

    नहले पे दहला, पहले कांग्रेस ने किया अब भाजपा करने जा रही F.I.R

    July 23, 2026

    भाजपा कार्यालय घेराव के दौरान मारपीट और पत्थरबाजी का आरोप, कांग्रेस ने किया F.I.R

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.