Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 Jun, 2026 ♦ 8:51 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»24 घंटे में लापता मासूम को ढूंढ लाई नगड़ी पुलिस, मां की आंखों से छलके खुशी के आंसू
    जोहार ब्रेकिंग

    24 घंटे में लापता मासूम को ढूंढ लाई नगड़ी पुलिस, मां की आंखों से छलके खुशी के आंसू

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : नगड़ी थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक परिवार की बड़ी चिंता दूर हो गई। 7 वर्षीय बच्चे प्रणय सौरभ विलुंग के लापता होने के मामले में पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में बच्चे को सकुशल बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया। जानकारी के अनुसार, सिमडेगा निवासी मारियाना विलुंग, जो वर्तमान में नगड़ी थाना क्षेत्र के बांध टोली में रहती हैं, ने मंगलवार को नगड़ी थाना में आवेदन देकर बताया कि उनका 7 वर्षीय पुत्र प्रणय सौरभ विलुंग 1 जून से लापता है। बच्चे के अचानक गायब होने से परिवार काफी परेशान था और उसकी तलाश में लगातार प्रयास कर रहा था।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए नगड़ी थाना पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान, स्थानीय स्तर पर पूछताछ और विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने नारो बाजार क्षेत्र में बच्चे की तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रियता रंग लाई और लापता बालक को नारो बाजार से सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद बच्चे को सुरक्षित थाना लाया गया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसकी मां को सौंप दिया गया।

    परिवार में लौटी खुशियां

    बच्चे की सकुशल बरामदगी की सूचना मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली। पिछले एक दिन से चिंतित परिवार में खुशी का माहौल लौट आया। बच्चे की मां ने नगड़ी थाना पुलिस की त्वरित, संवेदनशील और मानवीय कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

    Also Read : जाम मुक्त रांची के लिए ट्रैफिक एसपी की पहल, 250 से अधिक दुकानदारों के साथ की अहम बैठक

    24 घंटे में लापता मासूम को ढूंढ लाई नगड़ी पुलिस Nagri Police Locate Missing Child Within 24 Hours; Mother Sheds Tears of Joy मां की आंखों से छलके खुशी के आंसू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजाम मुक्त रांची के लिए ट्रैफिक एसपी की पहल, 250 से अधिक दुकानदारों के साथ की अहम बैठक

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जाम मुक्त रांची के लिए ट्रैफिक एसपी की पहल, 250 से अधिक दुकानदारों के साथ की अहम बैठक

    June 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग झील के चारों ओर अब नहीं दौड़ेंगे वाहन, पूरा इलाका बनेगा नो व्हीकल जोन

    June 2, 2026
    जामताड़ा

    36 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नामों की मैपिंग अधूरी, विस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

    June 2, 2026
    Latest Posts

    24 घंटे में लापता मासूम को ढूंढ लाई नगड़ी पुलिस, मां की आंखों से छलके खुशी के आंसू

    June 2, 2026

    जाम मुक्त रांची के लिए ट्रैफिक एसपी की पहल, 250 से अधिक दुकानदारों के साथ की अहम बैठक

    June 2, 2026

    हजारीबाग झील के चारों ओर अब नहीं दौड़ेंगे वाहन, पूरा इलाका बनेगा नो व्हीकल जोन

    June 2, 2026

    36 हजार से ज्यादा मतदाताओं के नामों की मैपिंग अधूरी, विस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को किया अलर्ट

    June 2, 2026

    15 जून तक पूरा करें मतदाता सूची मैपिंग का काम : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

    June 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.