Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जोरदार टक्कर से चकनाचूर हुई कार, पतरातू सड़क हादसे में चार घायल
    झारखंड

    जोरदार टक्कर से चकनाचूर हुई कार, पतरातू सड़क हादसे में चार घायल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 31, 2026Updated:May 31, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू में एक सड़क हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। हादसा तालाताड़ पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां एक होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार भदानीनगर थाना क्षेत्र के लपंगा निवासी संदीप प्रसाद (34), अजय पांडे (39), विपिन कुमार (36) और रवि कुमार (31) रांची से अपने घर लौट रहे थे। आसपास के लोग होंडा सिटी कार (जेएच-01ईएच-0452) में सवार थे। जैसे ही उनकी कार तालाताड़ पेट्रोल पंप के पास पहुंची, वह हादसे का शिकार हो गई।

    टक्कर की तेज आवाज सुन दौड़े लोग

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा काफी भीषण थाI टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दीI आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ेI कार की हालत देखकर लोगों को अंदाजा हो गया कि अंदर बैठे लोगों को गंभीर चोटें लगी होंगीI स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू कियाI काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे चारों घायलों को बाहर निकाला गयाI इसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गईI

    सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

    हादसे की खबर मिलते ही पतरातू थाना पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गईI पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटाने की कार्रवाई कीI घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गएI परिजनों में हादसे की खबर सुनते ही चिंता का माहौल बन गयाI घायलों का पहले स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार कराया गयाI हालांकि चोटें गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दियाI फिलहाल चारों घायलों का इलाज रांची स्थित हिल व्यू नर्सिंग होम में चल रहा हैI

    हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

    पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैI दुर्घटना किन कारणों से हुई, इसकी पड़ताल की जा रही हैI शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि वाहन का नियंत्रण बिगड़ने से हादसा हुआ, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही हैI वहीं स्थानीय लोगों ने भी सड़क पर सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकेI

    Also Read : वाहन चेकिंग में बड़ा खुलासा : ब्राउन शुगर और चोरी की बाइक संग तीन युवक गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवाहन चेकिंग में बड़ा खुलासा : ब्राउन शुगर और चोरी की बाइक संग तीन युवक गिरफ्तार
    Next Article जलजमाव से जंग : पंचशील नगर में नगर आयुक्त का दूसरा दौरा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.