Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 May, 2026 ♦ 4:02 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»पलामू में पारा शिक्षक की मौत पर बवाल, दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेराव
    क्राइम

    पलामू में पारा शिक्षक की मौत पर बवाल, दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेराव

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के चिल्हो खुर्द गांव में पारा शिक्षक उदय सिंह की हत्या के विरोध में शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष छतरपुर थाना पहुंचे और थाना का घेराव कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने भारत माता चौक को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। प्रदर्शन कर रहे लोगों की मांग थी कि हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

    अधिकारियों ने समझाने की कोशिश की

    जाम और प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अनुमंडल पदाधिकारी गणेश महतो, अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार साहू और पुलिस अंचल निरीक्षक द्वारिका राम ने ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। हालांकि, काफी देर तक ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे और आरोपियों की गिरफ्तारी तथा मुआवजे की मांग करते रहे।

    पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

    मौके पर मौजूद पुलिस अंचल निरीक्षक द्वारिका राम ने बताया कि हत्या मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस लगातार मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान के आधार पर जल्द ही बाकी आरोपियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है ताकि घटना में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा न जाए।

    बेटे ने कहा- सभी आरोपियों की हो गिरफ्तारी

    मृतक के बेटे बिपिन सिंह ने कहा कि पुलिस ने अब तक केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि हत्या में कई अन्य लोग भी शामिल थे। उन्होंने मांग की कि सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। बिपिन सिंह ने बताया कि उनके पिता ही परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद पूरे परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में परिवार को सरकारी सहायता और उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

    पत्नी ने जताई साजिश की आशंका

    मृतक की पत्नी तेतरी देवी ने कहा कि उनके पति की हत्या सोची-समझी साजिश के तहत की गई है। उन्होंने आशंका जताई कि इस वारदात में कई और लोग शामिल हो सकते हैं, जिनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक सभी दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद अधूरी रहेगी। परिवार ने प्रशासन से मामले की गहराई से जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हत्या के बाद से चिल्हो खुर्द और आसपास के इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। ग्रामीणों को भरोसा दिलाया गया है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर सभी दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाएगा।

    Also Read : रामगढ़ : गिद्दी सी परियोजना में सीबीआई की दबिश, पांच अधिकारियों-कर्मचारियों से हो रही पूछताछ

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ : गिद्दी सी परियोजना में सीबीआई की दबिश, पांच अधिकारियों-कर्मचारियों से हो रही पूछताछ
    Next Article देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    Related Posts

    क्राइम

    रिम्स के पीजी डॉक्टर सानू सनल बरवार की संदिग्ध मौ’त, कटहल मोड़ के एक घर में मिली लाश

    May 30, 2026
    झारखंड

    चिंगारी से मची तबाही : हाईटेंशन तार से सटते ही कंटेनर बना आग का गोला

    May 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026
    Latest Posts

    रिम्स के पीजी डॉक्टर सानू सनल बरवार की संदिग्ध मौ’त, कटहल मोड़ के एक घर में मिली लाश

    May 30, 2026

    चिंगारी से मची तबाही : हाईटेंशन तार से सटते ही कंटेनर बना आग का गोला

    May 30, 2026

    देश को दहलाने की साजिश नाकाम, ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क के 9 सदस्य गिरफ्तार

    May 30, 2026

    पलामू में पारा शिक्षक की मौत पर बवाल, दोषियों की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेराव

    May 30, 2026

    रामगढ़ : गिद्दी सी परियोजना में सीबीआई की दबिश, पांच अधिकारियों-कर्मचारियों से हो रही पूछताछ

    May 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.