Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»वार्ड पार्षद की बेटी का पेड़ से लटका मिला शव, शौच के लिए निकली थी घर से
    क्राइम

    वार्ड पार्षद की बेटी का पेड़ से लटका मिला शव, शौच के लिए निकली थी घर से

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 30, 2026Updated:May 30, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी का शव आम के पेड़ से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान सतपारा घटा निवासी और वार्ड पार्षद विजयपाल भगत की पुत्री सुशांति कुमारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। 

    सुबह शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी

    परिजनों के अनुसार, सुशांति कुमारी आठवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया गया कि वह अपनी मां सुहानी भगत के साथ डूमरडीह जिलिंगा जतरा गई थी। रात में दोनों घर लौट आए थे। इसके बाद सुशांति घर के बगल में सो गई थी।परिजनों ने बताया कि शनिवार तड़के करीब पांच बजे वह शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों को चिंता होने लगी।

    आम चुनने गए लोगों ने देखा शव

    इसी दौरान बगीचे में आम चुनने गए कुछ लोगों की नजर आम के पेड़ से लटके एक शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह सुशांति है। इसके बाद ग्रामीणों और परिजनों को सूचना दी गई। घटना की खबर मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किशोरी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों को लेकर कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। घटना के बाद पूरे सतपारा घटा गांव में शोक की लहर है। एक होनहार छात्रा की अचानक मौत से परिवार के साथ-साथ गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। सभी लोग इस घटना को लेकर दुख जता रहे हैं।

    Also Read : झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट
    Breaking news Gumla Girl Death Gumla Incident Gumla News Gumla police Gumla Suicide Case jharkhand crime news Jharkhand Latest New Jharkhand news police investigation Sadar Police Station Satpara Ghata student death student suicide Sushanti Kumari
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट
    Next Article थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी नदी में फंसी, निकालने के लिए बुलानी पड़ी JCB

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : बरियातू में शराब पार्टी के बीच फायरिंग, टोनी लोहरा को लगी गोली

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडहाउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी महाजुटान रेली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    August 30, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा – मैं नहीं कह सकता भविष्य में भ्रष्ट नहीं होंगे

    August 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बरियातू में शराब पार्टी के बीच फायरिंग, टोनी लोहरा को लगी गोली

    August 31, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडहाउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026

    आदिवासी महाजुटान रेली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    August 30, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.