Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»रिजल्ट के बाद अब नहीं होगी परेशानी, CBSE ने जारी की हेल्पलाइन और ईमेल
    ट्रेंडिंग

    रिजल्ट के बाद अब नहीं होगी परेशानी, CBSE ने जारी की हेल्पलाइन और ईमेल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CBSE
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : CBSE बोर्ड रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों के तनाव और सवालों को देखते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 24×7 पोस्ट रिजल्ट सपोर्ट सेवा शुरू की है। अब छात्र, अभिभावक और स्कूल रिजल्ट, मूल्यांकन और परीक्षा से जुड़े सवालों के लिए सीधे CBSE से संपर्क कर सकेंगे। CBSE ने छात्रों की मदद के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-8004 जारी किया है। इसके अलावा बोर्ड ने आधिकारिक ईमेल आईडी resultcbse2026@cbseshiksha.in भी जारी किया है, जहां छात्र अपनी समस्याएं और सवाल भेज सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को यह भी चेतावनी दी है कि वे किसी अनधिकृत ईमेल आईडी पर अपनी जानकारी साझा न करें।

    रिजल्ट के बाद तनाव कम करने की कोशिश

    CBSE का कहना है कि रिजल्ट आने के बाद कई छात्र तनाव, भ्रम और चिंता का सामना करते हैं। ऐसे में यह सेवा छात्रों को मानसिक सहयोग देने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए शुरू की गई है। हेल्पलाइन के जरिए छात्र री-इवैल्यूएशन, मार्क्स, उत्तर पुस्तिका और रिजल्ट प्रक्रिया से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं।

    छात्रों और अभिभावकों को मिलेगी मदद

    इस सेवा का फायदा सिर्फ छात्रों को ही नहीं बल्कि अभिभावकों और स्कूलों को भी मिलेगा। CBSE ने कहा है कि छात्र और उनके माता-पिता आधिकारिक प्लेटफॉर्म के जरिए सही जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। CBSE ने छात्रों से अपील की है कि रिजल्ट को लेकर ज्यादा तनाव न लें और किसी भी परेशानी की स्थिति में बोर्ड की सहायता सेवाओं का उपयोग करें। बोर्ड का कहना है कि हर छात्र की क्षमता अलग होती है और परीक्षा जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं है। हाल ही में पोस्ट रिजल्ट प्रक्रिया के दौरान कुछ तकनीकी समस्याएं भी सामने आई थीं। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय ने IIT मद्रास और IIT कानपुर के विशेषज्ञों की मदद लेने का फैसला किया था ताकि छात्रों को बेहतर सुविधा मिल सके।

    Also Read : बार काउंसिल चुनाव की काउंटिंग खत्म, अब रिजल्ट नोटिफिकेशन का इंतजार

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबार काउंसिल चुनाव की काउंटिंग खत्म, अब रिजल्ट नोटिफिकेशन का इंतजार
    Next Article DySPअमित कुमार सिंह पर चुटिया थाना में एफआईआर दर्ज, मामला यौन शोषण से जुड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026

    दिल्ली पर ‘प्रहार’, झारखंड पर ‘चुप्पी’… पेपर लीक पर कन्हैया कुमार का यह कैसा दोहरा कैरेक्टर?

    July 13, 2026

    राम मंदिर का नया मुखिया कौन? सीईओ पद के लिए दौड़ शुरू, विवादों के बीच भरोसेमंद शख्सियत की तलाश

    July 13, 2026

    तह तक : अमित शाह के दौरे पर पुलिसकर्मियों की जान लेने वाले रविंद्र गंझू के बारे में पूरी जानकारी

    July 13, 2026

    गोवा विस चुनाव 2027 : 14 लाख में डेढ़ लाख आदिवासी, एक भी सीट आरक्षित नहीं

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.