Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बार काउंसिल चुनाव की काउंटिंग खत्म, अब रिजल्ट नोटिफिकेशन का इंतजार
    झारखंड

    बार काउंसिल चुनाव की काउंटिंग खत्म, अब रिजल्ट नोटिफिकेशन का इंतजार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 29, 2026Updated:May 29, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड स्टेट बार काउंसिल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव को लेकर लंबे समय से चल रही प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 23 पदों के लिए मतगणना पूरी हो चुकी है और अब जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों के नामों की आधिकारिक अधिसूचना अगले सप्ताह जारी होने की संभावना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जस्टिस अंबुज नाथ ने सभी 23 विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करते हुए इसकी अधिसूचना जारी करने के लिए फाइल विधि विभाग को भेज दी है। अधिसूचना जारी होते ही चुनाव प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

    महेश तिवारी मामले के कारण अटका था मामला

    बार काउंसिल चुनाव की प्रक्रिया में देरी की सबसे बड़ी वजह उम्मीदवार महेश तिवारी का मामला बना। दरअसल, एक महिला वकील से दुर्व्यवहार के मामले में अदालत ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। खास बात यह रही कि यह फैसला मतगणना के दौरान आया, जबकि महेश तिवारी जीत के लिए जरूरी मत हासिल कर चुके थे। सजा की जानकारी मिलने के बाद संबंधित महिला वकील ने बार काउंसिल में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बड़ा फैसला लेते हुए महेश तिवारी की उम्मीदवारी रद्द कर दी।

    प्रयाग महतो को घोषित किया गया विजेता

    महेश तिवारी की उम्मीदवारी निरस्त होने के बाद प्रयाग महतो को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। हालांकि इस फैसले को महेश तिवारी ने चुनौती दी और उच्च स्तरीय कमेटी में याचिका दायर की। कमेटी ने मामले की सुनवाई के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के फैसले को सही माना और चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। इसके बाद अब विजयी 23 उम्मीदवारों के नाम अधिसूचना के लिए विधि विभाग को भेज दिए गए हैं।

    अधिसूचना के बाद जिला बार संघों को भेजी जाएगी सूची

    बार काउंसिल नियमों के मुताबिक अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी। इसके बाद बार काउंसिल की ओर से सभी जिला बार संघों को निर्वाचित सदस्यों की सूची भेजी जाएगी। इस बार बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी खास जोर दिया गया है। चुनाव में पांच सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। इसके अलावा दो महिला सदस्यों का चयन मनोनयन के जरिए किया जाएगा। कानूनी गलियारों में अब अधिसूचना जारी होने का इंतजार है, ताकि नई बार काउंसिल टीम औपचारिक रूप से कामकाज संभाल सके।

    Also Read : रिम्स में पेयजल संकट दूर करने की पहल, CSR के तहत सुधरेंगी खराब वाटर यूनिट

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स में पेयजल संकट दूर करने की पहल, CSR के तहत सुधरेंगी खराब वाटर यूनिट
    Next Article रिजल्ट के बाद अब नहीं होगी परेशानी, CBSE ने जारी की हेल्पलाइन और ईमेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Latest Posts

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026

    झारखंड : आदित्य की मौ’त पर नहीं थम रहा छात्रों का गुस्सा, IIIT कैंपस के बाहर लगातार दुसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

    October 12, 2026

    झारखंड : वेदांता के ईएसएल प्लांट में गैस की चपेट में आने से दो की मौत, सोहन के परिवार को 60 लाख मुआवजा और नौकरी

    October 12, 2026

    बीजेपी को वोट देनेवालों के घर तोड़े जा रहे हैं, ये जुल्म की इंतहा हैः शिवराज सिंह चौहान

    October 12, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.