Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 May, 2026 ♦ 10:55 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी»खूंटी पुलिस ने गोलीकांड के दो आरोपी को दबोचा, देशी पिस्टल और गोलियां बरामद
    खूंटी

    खूंटी पुलिस ने गोलीकांड के दो आरोपी को दबोचा, देशी पिस्टल और गोलियां बरामद

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पदमपुर निवासी हेरमन होरो को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें रमेश तिर्की उर्फ रवि तिरू उर्फ सिपाही और राहुल मुण्डा उर्फ नन्दू शामिल हैं। रमेश तिर्की रांची जिले के नगड़ी थाना क्षेत्र के चेटे गांव का रहने वाला है, जबकि राहुल मुण्डा खूँटी जिले के पदमपुर गांव का निवासी है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, अपाची बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद किया है। 

    एसपी ऋषभ गर्ग ने मीडिया को बताया कि बीते 18 मई को पदमपुर गांव के रहने वाले हेरमन होरो को अपराधियों ने गोली मार दी थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। गंभीर हालत में घायल हेरमन होरो को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले को लेकर कर्रा थाना में कांड दर्ज किया गया था।

    एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम

    घटना की गंभीरता को देखते हुए खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस लगातार तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान 25 मई को पुलिस ने पदमपुर निवासी राहुल मुण्डा उर्फ नन्दू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में राहुल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथी रमेश तिर्की के साथ मिलकर हेरमन होरो पर गोली चलाई थी।

    जंगल में गड्ढे में छिपाकर रखा था हथियार

    राहुल मुण्डा की निशानदेही पर पुलिस ने दूसरे आरोपी रमेश तिर्की को भी उसके घर से हिरासत में लिया। थाना में पूछताछ के दौरान रमेश ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने पदमपुर जंगल में छापेमारी की। पुलिस ने जंगल में गड्ढा खोदकर कपड़े के थैले में छिपाकर रखी गई एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए। इसके अलावा घटना में इस्तेमाल की गई अपाची मोटरसाइकिल नंबर JH01FV-3632 को भी जब्त कर लिया गया। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों का किसी बड़े आपराधिक गिरोह से संबंध तो नहीं है।

    Also Read : बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटी झामुमो, गुमला में हुई बड़ी बैठक

    Khunti Police Apprehend Two Accused in Shooting Incident; Country-made Pistol and Ammunition Recovered खूंटी पुलिस ने गोलीकांड के दो आरोपी को दबोचा देशी पिस्टल और गोलियां बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटी झामुमो, गुमला में हुई बड़ी बैठक
    Next Article बाल विवाह रोकने से लेकर पेंशन योजना तक, सीएम हेमंत ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की चौकसी, SSP राकेश रंजन ने बेड़ो-सिल्ली के अफसरों को दिया टास्क

    May 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाल विवाह रोकने से लेकर पेंशन योजना तक, सीएम हेमंत ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    May 26, 2026
    गुमला

    बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटी झामुमो, गुमला में हुई बड़ी बैठक

    May 26, 2026
    Latest Posts

    रांची के ग्रामीण इलाकों में बढ़ेगी पुलिस की चौकसी, SSP राकेश रंजन ने बेड़ो-सिल्ली के अफसरों को दिया टास्क

    May 26, 2026

    बाल विवाह रोकने से लेकर पेंशन योजना तक, सीएम हेमंत ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    May 26, 2026

    खूंटी पुलिस ने गोलीकांड के दो आरोपी को दबोचा, देशी पिस्टल और गोलियां बरामद

    May 26, 2026

    बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटी झामुमो, गुमला में हुई बड़ी बैठक

    May 26, 2026

    खूंटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’ सफल, 57 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए

    May 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.