Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 May, 2026 ♦ 9:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला»बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटी झामुमो, गुमला में हुई बड़ी बैठक
    गुमला

    बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटी झामुमो, गुमला में हुई बड़ी बैठक

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Gumla : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने संगठन को और मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर मंगलवार को गुमला में बड़ी बैठक आयोजित की। यह बैठक गुमला जिला अंतर्गत अरमई स्थित स्वर्णभूमि बैंक्वेट हॉल में हुई, जिसमें पार्टी के केंद्रीय नेताओं से लेकर जिला, प्रखंड और बूथ स्तर तक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारियां समझाई गईं।

    बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता होते हैं। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से लेना जरूरी है, क्योंकि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने मौजूद बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) और कार्यकर्ताओं को बताया कि मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को किस तरह सही तरीके से पूरा करना है और लोगों तक इसकी जानकारी कैसे पहुंचानी है।

    उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करें। साथ ही पार्टी की नीतियों और सरकार की योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का काम करें। विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि झामुमो हमेशा जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है और कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही पार्टी लगातार मजबूत हो रही है।

    बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह विधायक जिगा सुशरण होरो ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की अपील की।

    जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक मजबूत नेटवर्क तैयार करने के लिए सभी को जिम्मेदारी के साथ काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन के कार्यों में जुटने का आह्वान किया।

    बैठक में केंद्रीय सदस्य कलीम अख्तर, कलिस्ता बरवा, संजीव उरांव, शशि साहू, नुरुल होदा, जिला समिति के आरिफ अंसारी, रंजीत सिंह सरदार समेत कई नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की मौजूदगी ने बैठक को राजनीतिक रूप से अहम बना दिया।

    बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी रणनीति पर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोगों के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और राज्य सरकार के कार्यों की जानकारी दें, ताकि संगठन और ज्यादा मजबूत हो सके।

    Also Read : खूंटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’ सफल, 57 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए

    JMM Engaged in Strengthening the Organization from Booth to District Level; Major Meeting Held in Gumla गुमला में हुई बड़ी बैठक बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटी झामुमो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’ सफल, 57 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए
    Next Article खूंटी पुलिस ने गोलीकांड के दो आरोपी को दबोचा, देशी पिस्टल और गोलियां बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाल विवाह रोकने से लेकर पेंशन योजना तक, सीएम हेमंत ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    May 26, 2026
    खूंटी

    खूंटी पुलिस ने गोलीकांड के दो आरोपी को दबोचा, देशी पिस्टल और गोलियां बरामद

    May 26, 2026
    खूंटी

    खूंटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’ सफल, 57 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए

    May 26, 2026
    Latest Posts

    बाल विवाह रोकने से लेकर पेंशन योजना तक, सीएम हेमंत ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

    May 26, 2026

    खूंटी पुलिस ने गोलीकांड के दो आरोपी को दबोचा, देशी पिस्टल और गोलियां बरामद

    May 26, 2026

    बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटी झामुमो, गुमला में हुई बड़ी बैठक

    May 26, 2026

    खूंटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’ सफल, 57 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए

    May 26, 2026

    विधानसभा महिला कर्मी की मौत पर गरमाई राजनीति, जयराम महतो ने मांगी 5 विधायकों की जांच कमिटी

    May 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.