Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खूंटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’ सफल, 57 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए
    झारखंड

    खूंटी पुलिस का ‘मिशन मुस्कान’ सफल, 57 गुम मोबाइल बरामद कर असली मालिकों को लौटाए

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 26, 2026Updated:May 26, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी पुलिस ने एक बार फिर अपनी सक्रियता दिखाते हुए ‘मिशन मुस्कान’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश के लिए लगातार तकनीकी जांच और कार्रवाई की गई। इस अभियान का मकसद लोगों के खोए मोबाइल को जल्द से जल्द ढूंढकर उन्हें वापस दिलाना था। जिले के सभी थाना प्रभारियों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान कुल 57 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए। तकनीकी अनुसंधान और लगातार निगरानी के जरिए पुलिस ने अलग-अलग इलाकों से इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया।

    असली मालिकों को लौटाए गए मोबाइल

    बरामद किए गए सभी मोबाइल फोन को पुलिस अधीक्षक खूंटी की मौजूदगी में उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सौंपा गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका मोबाइल वापस मिल पाएगा। मोबाइल वापस मिलने के बाद सभी धारकों ने खूंटी पुलिस का आभार जताया। लोगों ने कहा कि पुलिस की तत्परता और मेहनत की वजह से उन्हें उनका कीमती सामान वापस मिल सका। इस पहल की लोगों ने जमकर सराहना की।

    एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए जरूरी निर्देश

    इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को आम लोगों से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता के साथ काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।खूंटी पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी का मोबाइल गुम हो जाए या चोरी हो जाए तो तुरंत अपने नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं। पुलिस का कहना है कि समय रहते शिकायत मिलने पर तकनीकी कार्रवाई कर मोबाइल बरामद करने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

    Also Read : विधानसभा महिला कर्मी की मौत पर गरमाई राजनीति, जयराम महतो ने मांगी 5 विधायकों की जांच कमिटी

    Breaking news Jharkhand news Jharkhand police Khunti News Khunti police Latest Khunti News Local News Lost Mobile Recovered Mission Muskan Mobile Missing Case mobile recovery Mobile Returned Mobile Theft Recovery police action police campaign police success Public Appreciation public service SP Khunti technical investigation
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधानसभा महिला कर्मी की मौत पर गरमाई राजनीति, जयराम महतो ने मांगी 5 विधायकों की जांच कमिटी
    Next Article बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूत करने में जुटी झामुमो, गुमला में हुई बड़ी बैठक

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : बरियातू में शराब पार्टी के बीच फायरिंग, टोनी लोहरा को लगी गोली

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडहाउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी महाजुटान रेली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    August 30, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अभिजीत, सौरव और आशुतोष पर सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा – मैं नहीं कह सकता भविष्य में भ्रष्ट नहीं होंगे

    August 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : बरियातू में शराब पार्टी के बीच फायरिंग, टोनी लोहरा को लगी गोली

    August 31, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी, हरियाणा और पंजाब से बुलाए जाते थे एक्सपर्ट्स, प्रोफेसर्स की मदद से हाइडहाउट्स में बढ़ाए जाते थे अभ्यर्थियों के नंबर

    August 31, 2026

    आदिवासी महाजुटान रेली में चर्च की भूमिका पर सवाल क्यों?

    August 30, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : यूपी की तरह झारखंड में जेपीएससी घोटाले के लिए तैयार हुआ था सॉफ्टवेयर

    August 30, 2026

    गोवा Anti-Conversion Bill : धर्मांतरण पर गोवा का ‘नो टॉलरेंस’ प्लान, उम्रकैद से ₹5 लाख मुआवजे तक, जानिए हर बड़े प्रावधान

    August 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.