Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बकरीद को लेकर खूंटी पुलिस अलर्ट मोड़ में, चप्पे-चप्पे पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    झारखंड

    बकरीद को लेकर खूंटी पुलिस अलर्ट मोड़ में, चप्पे-चप्पे पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 25, 2026Updated:May 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : आगामी ईद-उल-अजहा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर खूंटी पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है। बुधवार को कचहरी मैदान में खूंटी पुलिस की ओर से व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से पुलिस जवानों को किसी भी आपात स्थिति और भीड़ नियंत्रण से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया। मॉक ड्रिल के दौरान अश्रु गैस के गोले छोड़ने, लाठीचार्ज कर भीड़ को नियंत्रित करने तथा तनावपूर्ण हालात में त्वरित कार्रवाई करने का रिहर्सल किया गया। जवानों को यह बताया गया कि त्योहारों के दौरान यदि कहीं कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती है, तो उस पर किस प्रकार प्रभावी तरीके से नियंत्रण पाया जा सकता है।

    जवानों को क्या दिशा-निर्देश दिए एसपी ने

    एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य पुलिस जवानों को पूरी तरह अलर्ट और तैयार रखना है, ताकि किसी भी परिस्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि खूंटी शहरी क्षेत्र सहित जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर दंडाधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही बाइक पेट्रोलिंग पार्टी लगातार क्षेत्र में भ्रमण करेगी और पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए ड्रोन कैमरों से भी निगरानी की जाएगी।

    खूंटी की जनता से एसपी ने क्या किया आग्रह

    उन्होंने आम लोगों से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ बकरीद मनाने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन नंबर एवं कंट्रोल रूम नंबर 9471771101 पर सूचना दी जा सकती है।

    Also Read : ड्रग बरामदगी मामले में सूर्याकांत मुंडा दोषी करार, कोर्ट ने माना आरोप साबित

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleड्रग केस में सूर्याकांत मुंडा दोषी करार, अब सजा पर टिकी नजर
    Next Article रांची में एसी कॉपर वायर चोरी का खुलासा, कबाड़ी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026
    क्राइम

    लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को दबोचा

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    री-पैकेजिंग की राजनीति… हेमंत सोरेन के 99 हजार करोड़ के निवेश दावों को भाजपा ने क्यों बताया हवा-हवाई?

    July 13, 2026
    Latest Posts

    अब हर जिले में सुरक्षित होगा मातृत्व, सदर अस्पतालों में बनेंगे आधुनिक सी-विंग : इरफान अंसारी

    July 13, 2026

    लातेहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली रविंद्र गंझू को दबोचा

    July 13, 2026

    री-पैकेजिंग की राजनीति… हेमंत सोरेन के 99 हजार करोड़ के निवेश दावों को भाजपा ने क्यों बताया हवा-हवाई?

    July 13, 2026

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026

    बस्तर के 2.60 लाख बच्चों को उनकी भाषा में मिलेगी शिक्षा

    July 13, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.