Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बकरीद को लेकर चतरा प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में होगा फ्लैग मार्च और ड्रोन से निगरानी
    झारखंड

    बकरीद को लेकर चतरा प्रशासन अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में होगा फ्लैग मार्च और ड्रोन से निगरानी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 24, 2026Updated:May 24, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर डीसी कार्यालय सभागार में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीसी रवि आनंद ने की। बैठक में पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली आपूर्ति, यातायात व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। डीसी ने कहा कि बकरीद आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और शांति का पर्व है। ऐसे में सभी लोग मिल-जुलकर हार मनाएं और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

    संवेदनशील इलाकों में होगा फ्लैग मार्च

    बैठक के दौरान डीसी ने अनुमंडल पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया। साथ ही संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां जरूरत के अनुसार फ्लैग मार्च कराने को भी कहा गया। प्रशासन का कहना है कि त्योहार के दौरान हर क्षेत्र पर नजर रखी जाएगी, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

    साफ-सफाई को लेकर प्रशासन सख्त

    बकरीद के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। डीसी ने कहा कि मांस, मछली और मुर्गा विक्रेता अपशिष्ट सामग्री सिर्फ निर्धारित स्थानों पर ही फेंकें। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई सार्वजनिक स्थानों, सड़कों या नालियों में अपशिष्ट फेंकता पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने कहा कि कई बार जानवर अपशिष्ट सामग्री को इधर-उधर ले जाते हैं, जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो सकती है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और प्रशासन पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि साफ-सफाई बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

    सोशल मीडिया पर रहेगी कड़ी नजर

    बैठक में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने कहा कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि भ्रामक, आपत्तिजनक या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करने या फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    ड्रोन से भी होगी निगरानी

    एसपी ने लोगों से अपील की कि किसी भी भड़काऊ या संदिग्ध सामग्री को बिना जांचे-परखे आगे साझा न करें। उन्होंने बताया कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्ती के साथ जरूरत पड़ने पर ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि बकरीद के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और इसे लेकर सभी विभागों को अलर्ट मोड में रखा गया है।

    Also Read : हेमंत सोरेन के निर्देश का असर, साहिबगंज में सार्वजनिक जगहों पर लगे प्याऊ केंद्र

    Administration Alert Animesh Naithani Bakrid cleanliness drive District Administration district news Drone Surveillance Eid-ul-Zuha Festival Preparations Flag march law and order Local News peace committee meeting police administration public safety Ravi Anand Security Arrangements sensitive areas Social Media Monitoring Superintendent of Police
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीएम हेमंत सोरेन के निर्देश का असर, साहिबगंज में सार्वजनिक जगहों पर लगे प्याऊ
    Next Article रामगढ़ में गोला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 लीटर शराब और 600 किलो जावा महुआ जब्त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026
    क्राइम

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026
    खेल-सिनेमा

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    3 दिन बाद खत्म होगा अल्टीमेटम, जयराम महतो की गिरफ्तारी होगी या सिर्फ दिखावा?

    August 28, 2026
    Latest Posts

    बाबूलाल जी झारखंड के नेता हैं या खनन कम्पनियों के प्रवक्ता, झारखंड के हित की बात कीजिए : विनोद कुमार पांडेय

    August 28, 2026

    झारखंड: सिमडेगा में किशोरों को राखी बांध उपायुक्त ने कराया अपनों का अहसास, सिलाई प्रशिक्षण के निर्देश

    August 28, 2026

    Breaking : सीजीएल पेपर लीक मामले में 4 और गिरफ्तार, सोमांश व राहुल पांच दिनों की रिमांड पर

    August 28, 2026

    इमरान ख़ान के बेटों के इंटरव्यू पर बवाल, PCB ने की स्काई स्पोर्ट्स से शिकायत

    August 28, 2026

    2027 चुनाव : ओवैसी ने बीजेपी को घेरा, कहा- ‘मुसलमान हैं बीजेपी का सबसे बड़ा निशाना’

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.