Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 May, 2026 ♦ 7:40 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में गंदगी देख भड़के जामताड़ा DC, सोमवार तक सफाई का अल्टीमेटम
    जामताड़ा

    नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में गंदगी देख भड़के जामताड़ा DC, सोमवार तक सफाई का अल्टीमेटम

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा के डीसी आलोक कुमार ने शनिवार को नारायणपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्था, कर्मचारियों की उपस्थिति, आम लोगों की समस्याओं के निष्पादन और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान कार्यालय परिसर में फैली गंदगी को देखकर डीसी ने कड़ी नाराजगी जताई और सोमवार तक पूरे परिसर की सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    डीसी ने प्रखंड और अंचल कार्यालय के विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर वहां संधारित पंजियों और दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति भी देखी। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों और आम लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। साथ ही उन्होंने पूछा कि लोग किस काम से कार्यालय पहुंचे हैं और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी तो नहीं हो रही।

    आम लोगों की शिकायतों को सुनने के बाद डीसी ने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करें। उन्होंने कहा कि बिना वजह लोगों को बार-बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगना चाहिए। सभी अधिकारी और कर्मी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं और जनता के प्रति जवाबदेही के साथ काम करें।

    निरीक्षण के दौरान डीसी की नजर कार्यालय परिसर में फैली गंदगी पर पड़ी। परिसर के कई हिस्सों में साफ-सफाई की कमी देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि सोमवार तक पूरे परिसर की सफाई कराई जाए और आगे भी नियमित रूप से स्वच्छता बनाए रखी जाए।

    इसके अलावा उपायुक्त ने कार्यालय आने वाले लोगों के लिए पेयजल व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पानी की सुविधा लगातार सुचारू रूप से चलती रहे ताकि आम लोगों को परेशानी न हो। वहीं कार्यालय भवन की जर्जर स्थिति को देखते हुए उन्होंने भवन की मरम्मत और सौंदर्यीकरण के लिए आवश्यक पत्राचार करने का निर्देश भी दिया।

    उपायुक्त ने जिला जल एवं स्वच्छता विभाग के कर्मियों से प्रखंड क्षेत्र में चल रहे पेयजल, स्वच्छता और चापाकल मरम्मत कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने पानी जांच के लिए उपलब्ध कराए गए किटों के वितरण को लेकर भी सवाल किए। इस पर उन्होंने निर्देश दिया कि जल सहियाओं के बीच जांच किटों का जल्द वितरण सुनिश्चित किया जाए।

    सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और अन्य योजनाओं से जुड़े सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उपायुक्त ने संबंधित कर्मियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि योजनाओं के संचालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मी अपनी कार्यशैली में सुधार लाएं।

    निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से विभिन्न कल्याणकारी और विकास योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मौके पर प्रभारी निदेशक डीआरडीए विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवराज गुप्ता, परीक्ष्यमान उपसमाहर्ता नेहा कुमारी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read : बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे बिहार के मंत्री लखेंद्र रोशन और IG ए विजयलक्ष्मी, की विशेष पूजा

    Jamtara DC Fumes Over Filth at Narayanpur Block Office; Issues Ultimatum for Cleanup by Monday नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में गंदगी देख भड़के जामताड़ा DC सोमवार तक सफाई का अल्टीमेटम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे बिहार के मंत्री लखेंद्र रोशन और IG ए विजयलक्ष्मी, की विशेष पूजा

    Related Posts

    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे बिहार के मंत्री लखेंद्र रोशन और IG ए विजयलक्ष्मी, की विशेष पूजा

    May 23, 2026
    क्राइम

    गुड्डू मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन आरोपी दबोचे गए

    May 23, 2026
    क्राइम

    ठिकाना बदल-बदलकर पुलिस को दो साल तक देता रहा चकमा, अब दबोचा गया

    May 23, 2026
    Latest Posts

    नारायणपुर प्रखंड कार्यालय में गंदगी देख भड़के जामताड़ा DC, सोमवार तक सफाई का अल्टीमेटम

    May 23, 2026

    बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचे बिहार के मंत्री लखेंद्र रोशन और IG ए विजयलक्ष्मी, की विशेष पूजा

    May 23, 2026

    गुड्डू मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, तीन आरोपी दबोचे गए

    May 23, 2026

    ठिकाना बदल-बदलकर पुलिस को दो साल तक देता रहा चकमा, अब दबोचा गया

    May 23, 2026

    बकरीद पर चतरा प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

    May 23, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.