Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»सिमडेगा की बेटियों ने बढ़ाया झारखंड का मान, भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन
    खेल-सिनेमा

    सिमडेगा की बेटियों ने बढ़ाया झारखंड का मान, भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 23, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : कड़ी मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण ने सिमडेगा की दो बेटियों को बड़ा मुकाम दिला दिया है। जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी संदीप मांझी और पुष्पा कुमारी का चयन अंडर-18 भारतीय महिला हॉकी टीम में हुआ है। दोनों खिलाड़ी अब चीन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके चयन से पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। दोनों खिलाड़ी सिमडेगा हॉकी सेंटर में लंबे समय से प्रशिक्षण ले रही थीं। मैदान पर समय की पाबंदी, लगातार अभ्यास और खेल के प्रति गंभीर रवैया ही उनकी सबसे बड़ी ताकत रही। अब उनकी मेहनत का नतीजा है कि वे भारतीय टीम की जर्सी पहनने जा रही हैं। संदीप और पुष्पा के चयन की खबर आते ही सिमडेगा में खुशी की लहर दौड़ गई। साथी खिलाड़ी, कोच और हॉकी पदाधिकारी इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं। हर कोई दोनों खिलाड़ियों की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है।

    “सिमडेगा लगातार देश को खिलाड़ी दे रहा है” – मनोज कोनबेगी

    हॉकी पदाधिकारी मनोज कोनबेगी ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का चयन सिमडेगा के लिए गर्व का पल है। उन्होंने कहा कि सिमडेगा लगातार हर आयु वर्ग में देश को महिला हॉकी खिलाड़ी दे रहा है, जो यहां की मजबूत खेल संस्कृति का नतीजा है। उन्होंने यह भी बताया कि संदीप मांझी, सीनियर भारतीय खिलाड़ी संगीता कुमारी की छोटी बहन हैं, जिससे यह साफ होता है कि नई पीढ़ी अब बड़ी खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ रही है।

    “बचपन से ही मेहनती रही हैं दोनों” – कोच तारिणी कुमारी

    सिमडेगा हॉकी सेंटर की कोच तारिणी कुमारी ने दोनों खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि बचपन से ही दोनों में खेल के प्रति जुनून और लगन दिखती थी। उन्होंने बताया कि हॉस्टल में रहते हुए दोनों हमेशा अनुशासित रहीं और अभ्यास में कभी लापरवाही नहीं की। यही वजह है कि आज वे इस मुकाम तक पहुंची हैं।

    साथी खिलाड़ियों ने दी शुभकामनाएं

    साथी खिलाड़ी पिंकी कुमारी ने कहा कि दोनों का चयन पूरे टीम के लिए खुशी की बात है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करेंगी और देश को जीत दिलाएंगी। हॉस्टल में प्रशिक्षण ले रही युवा खिलाड़ी अनीशा कल्लू ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों की सफलता उनके लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि वह भी आगे चलकर भारतीय टीम में खेलना चाहती हैं और इनसे सीख लेकर आगे बढ़ेंगी।

    Also Read : RIMS जमीन घोटाले में बढ़ी प्रमोद महतो की मुश्किलें, कोर्ट में ACB ने खोली केस डायरी

    China hockey competition hockey news India hockey team selection Indian women hockey team international hockey tournament Jharkhand Hockey Jharkhand Sports Update Pushpa Kumari Sandip Manjhi Simdega Simdega players Sports Achievement Sports News Jharkhand U-18 hockey team women hockey India
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleRIMS जमीन घोटाले में बढ़ी प्रमोद महतो की मुश्किलें, कोर्ट में ACB ने खोली केस डायरी
    Next Article हजारीबाग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गैंग का गुर्गा हथियार के साथ गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः मछली पकड़ने निकले थे, वज्रपात ने बुझा दी दो घरों की रोशनी, राज्य में पांच सालों में 1700 लोगों की मौत

    August 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिना इजाज़त नेपाल में रिपोर्टिंग पर रोक: विदेशी पत्रकारो के लिए सूचना मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

    August 29, 2026
    झारखंड

    पिछले 10 दिनों में CNG में लगी आग, तो कहीं केतली से भी गर्म चीनी हो गई, जाने कहां कितना बढ़ा दाम

    August 29, 2026
    आदिवासी

    एमपीः 110 किमी दूर है अस्पताल, चार दिन में 8 बैगा आदिम जनजाति बच्चों की मौत से मचा हड़कंप

    August 29, 2026
    Latest Posts

    महिला पत्रकार से दुर्व्यवहार और मेमोरी कार्ड निकालने के आरोप पर पत्रकारों का प्रदर्शन, जयराम महतो से माफी की मांग

    August 29, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : 14वीं जेपीएससी पीटी में 11 छात्र पैसे देकर हुए थे पास, मास्टरमाइंड अभय तिवारी के पार्टनर उमेश ने सीआइडी के पास किया खुलासा

    August 29, 2026

    झारखंडः मछली पकड़ने निकले थे, वज्रपात ने बुझा दी दो घरों की रोशनी, राज्य में पांच सालों में 1700 लोगों की मौत

    August 29, 2026

    बिना इजाज़त नेपाल में रिपोर्टिंग पर रोक: विदेशी पत्रकारो के लिए सूचना मंत्रालय ने जारी की नई गाइडलाइन

    August 29, 2026

    पिछले 10 दिनों में CNG में लगी आग, तो कहीं केतली से भी गर्म चीनी हो गई, जाने कहां कितना बढ़ा दाम

    August 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.