Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»खरसावां में विकास को रफ्तार, विधायक दशरथ गागराई ने की 9 पुल निर्माण की सिफारिश
    झारखंड

    खरसावां में विकास को रफ्तार, विधायक दशरथ गागराई ने की 9 पुल निर्माण की सिफारिश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 23, 2026Updated:May 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Seraikela Kharsawan : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में ग्रामीण इलाकों की बड़ी समस्या को दूर करने की दिशा में पहल तेज हो गई है। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत नौ उच्च स्तरीय पुलों के निर्माण की अनुशंसा की है। उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखकर इन पुलों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकार करने की मांग की है। विधायक का कहना है कि इन पुलों के बनने से खासकर बरसात के दिनों में लोगों को समुचित में काफी राहत मिलेगी।

    इन जगहों पर बनेंगे पुल

    विधायक दशरथ गागराई ने जिन पुलों के निर्माण की सिफारिश की है, उनमें कई ग्रामीण और दूरदराज इलाके शामिल हैं। इनमें कुचाई प्रखंड के रोलाहातु पंचायत स्थित गिलुआ में जामपुड़ा नदी पर पुल, रोचोदा और डांगों के बीच जंगली नाला पर पुल शामिल है। इसके अलावा खूंटपानी प्रखंड के भोया-सरायकेला पथ पर जोंकोशासन साहेबबांध में पुल बनाने की अनुशंसा की गई है। खरसावां क्षेत्र के हरिभंजा पंचायत में मोहनबेडा और तेलीगोडा के बीच सुरु नदी पर पुल, गोंडामारा और अयोध्या गांव के बीच संजय नदी पर पुल तथा खेजुरदा और टांकोडीह के बीच सुरु नाला पर पुल प्रस्तावित है। साथ ही प्रधानडीह और नंदुडीह गांव के बीच सुरु नाला पर पुल, सरायकेला के जोजो और उकरी मोड़ के बीच सोना नाला पर पुल और कमलपुर के केंदुआ एवं ईचाकुदर के बीच संजय नदी पर पुल निर्माण की भी अनुशंसा की गई है।

    बरसात में सबसे ज्यादा होती है परेशानी

    ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में नदी और नाले उफान पर आ जाते हैं, जिससे कई गांवों का संपर्क टूट जाता है। लोगों को स्कूल, अस्पताल और बाजार जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार मरीजों और गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में इन पुलों का निर्माण इलाके के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

    लंबे समय से उठ रही थी मांग

    स्थानीय लोग काफी समय से इन पुलों के निर्माण की मांग कर रहे थे। पिछले महीने विधायक दशरथ गागराई ने रोलाहातु पंचायत समेत कई इलाकों का बाइक से दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया था। इस दौरान ग्रामीणों ने पुल नहीं होने से होने वाली परेशानियों की जानकारी विधायक को दी थी। इसके बाद उन्होंने सरकार से मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत पुल निर्माण की अनुशंसा की। विधायक दशरथ गागराई ने उम्मीद जताई है कि सरकार जल्द ही इन पुलों के निर्माण को मंजूरी देगी। अगर ऐसा होता है तो आने वाले समय में ग्रामीण इलाकों की तस्वीर बदल सकती है और लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा।

    Also Read : रांची में मनरेगा मजदूरों की अब ऑनलाइन हाजिरी, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक
    Bridge Construction Dashrath Gagrai infrastructure development Jharkhand Latest News Jharkhand news Kharsawan MLA Kharsawan news monsoon connectivity Mukhyamantri Gram Setu Yojana Rural Connectivity Rural Development Jharkhand Sanjay river bridge Saraikela-Kharsawan Suru river bridge village bridge project
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में मनरेगा मजदूरों की अब ऑनलाइन हाजिरी, फर्जीवाड़े पर लगेगी रोक
    Next Article पलामू में युवक की मौ’त, सड़क किनारे मिला खून से लथपथ श’व

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026
    खेल-सिनेमा

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026
    क्राइम

    करणी सेना के हिमांशु सिंह ह’त्याकां’ड की CBI जांच कराएं : भाजपा

    July 7, 2026
    Latest Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर रार :  अखिलेश ने भेजा मानहानि का नोटिस, निशिकांत बोले- विक्स की गोली खाओ

    July 7, 2026

    दुबई के लूलू मॉल में धूम मचा रहा झारखंड का ‘आम्रपाली’ आम

    July 7, 2026

    नितिन नबीन के स्वागत में ‘हनुमान डांस’ पर ब’वाल, भड़की VHP ने बीजेपी पर बोला ह’मला

    July 7, 2026

    पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा के लिए HC पहुंचे अभिषेक,क्या होता है ये ?

    July 7, 2026

    ‘सतलज’ विवाद गहराया : केंद्र ने बनाई हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी, ZEE5 से हटाई गई फिल्म की होगी जांच

    July 7, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.