Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»राज्यसभा सीटों पर घमासान : बलमुचू बोले- कांग्रेस का हक तय, अब फैसला करे झामुमो
    झारखंड

    राज्यसभा सीटों पर घमासान : बलमुचू बोले- कांग्रेस का हक तय, अब फैसला करे झामुमो

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 22, 2026Updated:May 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्यसभा चुनाव की तारीखों का एलान होते ही झारखंड की राजनीति गरमा गई है। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद अब सभी दल अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुट गए हैं। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर चुनाव होना है, ऐसे में गठबंधन के भीतर सीट शेयरिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा के पूर्व सदस्य प्रदीप बलमुचू ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि झामुमो को अब बिना देरी किए सीट बंटवारे का एलान कर देना चाहिए।

    “कांग्रेस का एक सीट पर स्वाभाविक दावा”

    प्रदीप बलमुचू ने कहा कि दो सीटों में से एक सीट कांग्रेस को मिलनी चाहिए। उनका कहना है कि गठबंधन में कांग्रेस की भूमिका और राज्यसभा में पार्टी की जरूरत को देखते हुए यह उसका स्वाभाविक अधिकार बनता है। उन्होंने कहा कि अब “किंतु-परंतु” की राजनीति नहीं होनी चाहिए। अगर सीट शेयरिंग में ज्यादा देर होती है तो राजनीतिक गलियारों में अलग-अलग तरह की बातें शुरू हो जाएंगी।

    “देरी हुई तो गलत संदेश जाएगा”

    बलमुचू ने साफ तौर पर कहा कि अगर झामुमो सीट बंटवारे पर फैसला लेने में देरी करता है तो लोग यह सोचने को मजबूर होंगे कि आखिर मामला क्या है। उन्होंने कहा कि इससे गठबंधन के अंदर सबकुछ ठीक नहीं होने का संदेश जा सकता है। उनका कहना था कि गठबंधन को मजबूत बनाए रखने के लिए जरूरी है कि झामुमो आगे बढ़कर जल्द फैसला ले।

    झामुमो के नेतृत्व की भी दिलाई याद

    प्रदीप बलमुचू ने यह भी कहा कि झारखंड में गठबंधन का नेतृत्व JMM कर रहा है, इसलिए बड़ी पार्टी होने के नाते उसे सहयोगी दलों की चिंता भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में कांग्रेस को मजबूत करना पूरे गठबंधन के हित में है। ऐसे में झामुमो को सकारात्मक सोच के साथ कांग्रेस के पक्ष में फैसला लेना चाहिए।

    Also Read : सुमित हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचर्चित सुमित ह’त्याकांड में कोर्ट का आया फैसला, दो दोषियों को उम्रकैद
    Next Article हजारीबाग में बिजली व्यवस्था चरमराई, विधायकों ने विभाग को दी आंदोलन की चेतावनी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.