Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»राहुल दुबे गैंग का ‘नेपाली’ पुलिस के शिकंजे में, OSAM डेयरी और अल्ट्राटेक प्लांट में की थी फायरिंग
    क्राइम

    राहुल दुबे गैंग का ‘नेपाली’ पुलिस के शिकंजे में, OSAM डेयरी और अल्ट्राटेक प्लांट में की थी फायरिंग

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 22, 2026Updated:May 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू इलाके में OSAM डेयरी और अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में हुई फायरिंग मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने राहुल दुबे गैंग के एक सदस्य नेपाली को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी गैंग के लिए काम करता था और फायरिंग की घटनाओं में उसकी भूमिका सामने आई है। कुछ दिनों पहले पतरातू स्थित OSAM डेयरी प्लांट पर खड़ी बाइक सवार अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की थी। घटना के बाद इलाके में फर्जीवाड़ा हुआ था। बाद में सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राहुल दुबे गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली थी और प्लांट संचालक को धमकी भी दी थी। इसके कुछ दिन बाद पतरातू के अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में भी फायरिंग की घटना सामने आई। गैंग ने इस हमले की जिम्मेदारी भी ली और कोयला, झाड़ू व जमीन कारोबार से जुड़े लोगों को धमकी दी थी।

    पुलिस ने शुरू की ताबड़तोड़ कार्रवाई

    लगातार हो रही फायरिंग और रंगदारी की घटनाओं के बाद रामगढ़ पुलिस ने विशेष टीम बनाकर जांच शुरू की। जांच के दौरान गैंग से जुड़े लोगों की तलाश तेज कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार नेपाली लंबे समय से राहुल दुबे गिरोह के संपर्क में था और पतरातू इलाके में गतिविधियों को अंजाम देने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

    औद्योगिक क्षेत्रों को बना रहा था निशाना

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गैंग की नजर इलाके के बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर थी। इससे पहले भी पुलिस ने राहुल दुबे गिरोह के दो सदस्यों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस का दावा है कि ये लोग किसी बड़े उद्योग को निशाना बनाने की तैयारी में थे। राहुल दुबे गैंग हर घटना के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर जिम्मेदारी ले रहा था। पोस्ट में कारोबारियों और फैक्ट्री संचालकों को खुली धमकी दी जाती थी। इससे इलाके में भय का माहौल बन गया था। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही गैंग के अन्य सदस्यों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।

    Also Read : भीषण गर्मी में भी खुला रहा स्कूल, गिरिडीह में नियमों की अनदेखी का आरोप
    crime update Jharkhand Extortion Gang extortion racket news firing incident Patratu Gangster Network industrial area firing jharkhand crime news Jharkhand gangster news Nepali gang member arrested OSAM dairy attack case OSAM Dairy firing Patratu firing case Patratu News Police Action Jharkhand Rahul Dubey Gang Rahul Dubey gang arrest Ramgarh latest news Ramgarh Police UltraTech Cement plant attack UltraTech firing case
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभीषण गर्मी में भी खुला रहा स्कूल, गिरिडीह में नियमों की अनदेखी का आरोप
    Next Article मॉनिटर लिजार्ड तस्करी केस में भाजपा नेता चुन्नू मिश्रा को बड़ी राहत, मिली जमानत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026
    Latest Posts

    अनुबंध खत्म, फिर भी रोजमार्टा को करोड़ों का भुगतान, मरांडी ने पूछा सरकार मेहरबान क्यों?

    July 6, 2026

    शूटिंग रेंज की बदहाली पर भड़के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, अधिकारियों को लगाई फटकार

    July 6, 2026

    भाजपा ने JPSC को क्यों कहा झारखंड परीक्षा संकट आयोग?

    July 6, 2026

    झारखंड RERA को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष बने अजय कुमार सिंह

    July 6, 2026

    पहलगाम हमले की जांच में बड़ा खुलासा, NIA ने हाफिज़ सईद को बनाया आरोपी

    July 6, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.