Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    12 May, 2025 ♦ 6:23 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची: लापता छात्र का कुएं से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
    झारखंड

    रांची: लापता छात्र का कुएं से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharFebruary 14, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। जिले के गोंदा इलाके से गायब 16 वर्षीय छात्र गौरव का शव बरामद हुआ है. गौरव शनिवार की सुबह छह बजे से अपने घर से गायब था। परिजनों ने उसके गुमशुदगी के संबंध में गोंदा थाने में सनहा भी दर्ज करवाया था। गौरव रांची के संत जॉन्स स्कूल के दसवीं का छात्र था। गौरव के शरीर पर किसी तरह के घाव के निशान नहीं मिले हैं। इसके बावजूद पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।

    गोंदा थाना क्षेत्र के रहने वाले संजय वर्मा का 16 वर्षीय बेटा गौरव शनिवार की सुबह करीब छह बजे अचानक अपने घर से गायब हो गया। मां उषा देवी और पिता संजय शनिवार की सुबह 10 बजे तक गौरव के नहीं लौटने के बाद उसे आसपास खोजना शुरू किया, लेकिन वह नहीं मिला। गौरव की तलाश में परिजनों ने उसके दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां भी बात की लेकिन वह कहीं नहीं मिला। जिसके बाद परिजन गोंदा थाना पहुंचे और गौरव के गुमशुदगी को लेकर मामला दर्ज करवाया।

    गौरव का शव उसके घर से 300 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं से बरामद किया गया है। मामले की जानकारी मिलते ही गोंदा पुलिस मौके पर पहुंची और गौरव के शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। गोंदा थाना प्रभारी अवधेश ठाकुर ने बताया कि गौरव के गुमशुदगी की सूचना मिलने पर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। यहां तक कि उसके घर से निकलने का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया था. सीसीटीवी फुटेज में भी अपने घर से अकेला जाता हुआ गौरव दिखाई पड़ा था, जिससे यह स्पष्ट था कि उसका अपहरण नहीं हुआ था।

    मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात गौरव का अपनी बहन के साथ मोबाइल को लेकर झगड़ा हुआ था। वहीं सोमवार से गौरव की दसवीं का परीक्षा होने वाली थी, जिसे लेकर वह तनाव में था। पुलिस को अंदेशा है कि इसी तनाव में गौरव ने अपनी जान दी है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, ताकि गौरव की मौत की वजह का खुलासा हो सके।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलवामा हमले में जान गंवाने वाले सीआरपीएफ के जवानों को राजनाथ, अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article आंध्र प्रदेश के कुरनूल में मिनी बस-ट्रक की टक्कर में 14 की मौत

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बताएं राज्य में डीआईजी बड़ा या डीएसपी? : बाबूलाल मरांडी

    May 12, 2025
    जामताड़ा

    चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

    May 12, 2025
    झारखंड

    साहिबगंज में मजदूरों से भरी टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, कई घायल

    May 12, 2025
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बताएं राज्य में डीआईजी बड़ा या डीएसपी? : बाबूलाल मरांडी

    May 12, 2025

    अमृतसर में फंसे विदेशी व देशी पर्यटक विशेष ट्रेन से दिल्ली रवाना

    May 12, 2025

    चलती कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

    May 12, 2025

    साहिबगंज में मजदूरों से भरी टेंपो दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, कई घायल

    May 12, 2025

    युवक की ईमानदारी ने बचाया लाखों का नुकसान, जानें कैसे

    May 12, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.