Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दुर्गा सोरेन को सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, याद किया संघर्ष और बलिदान
    झारखंड

    झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दुर्गा सोरेन को सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, याद किया संघर्ष और बलिदान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 21, 2026Updated:May 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दुर्गा सोरेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के नामकुम स्थित लोवाडीह में आज झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता स्व. दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मीडिया से बातचीत करते हुए स्व. दुर्गा सोरेन के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन ने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि हर साल इस दिन हम सभी उन्हें याद करने के लिए एकत्र होते हैं, ताकि उनके संघर्ष और विचारों को आगे बढ़ाया जा सके।

    संघर्षशील और दूरदर्शी नेता थे दुर्गा सोरेन

    मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. दुर्गा सोरेन एक दूरदर्शी और संघर्षशील नेता थे, जिन्होंने जनभावनाओं को समझते हुए समाज के लिए काम किया। उनका जीवन हमेशा जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य के निर्माण में ऐसे नेताओं का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। हेमन्त सोरेन ने कहा कि दुर्गा सोरेन के विचार और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य का निर्माण लंबे संघर्ष और बलिदान के बाद संभव हुआ है, जिसमें ऐसे नेताओं की बड़ी भूमिका रही है। इस अवसर पर स्मारक स्थल पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य लोगों ने भी स्व. दुर्गा सोरेन को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया। पूरे कार्यक्रम में भावुक माहौल देखने को मिला।

    Also Read : धनबाद पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड, शिकायत निवारण में पूरे झारखंड में नंबर-1

    Breaking news Jharkhand Government Jharkhand Politics Latest news Malyaarpan memorial event news update Jharkhand political news Jharkhand Ranchi Hindi News Ranchi Latest News Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसनी वर्धन बने चतरा के नए एसडीपीओ, कानून-व्यवस्था पर रहेगा जोर
    Next Article जनगणना मैपिंग में गड़बड़ी का आरोप, नवाडीह के ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह गिरफ्तार, राजस्थान पुलिस ने दबोचा

    July 5, 2026

    एसटी आरक्षित सीटों पर क्या चलेगी कैंची? आदिवासी प्रतिनिधिमंडल ने के. राजू के सामने रखी मांग

    July 5, 2026

    ‘वोट पर नहीं होने देंगे चोट’… एसआईआर पर और क्या बोल गये के. राजू?

    July 5, 2026

    यौन शोषण के आरोप में 65 दिन काटी जेल, 32 महीने बाद मिला न्याय

    July 5, 2026

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.