Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»धनबाद पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड, शिकायत निवारण में पूरे झारखंड में नंबर-1
    झारखंड

    धनबाद पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड, शिकायत निवारण में पूरे झारखंड में नंबर-1

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 21, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद पुलिस ने केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली (पीजी पोर्टल) पर दर्ज शिकायतों के निष्पादन में पूरे झारखंड में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आम लोगों की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान को लेकर चलाए जा रहे अभियान का सकारात्मक असर अब सामने आने लगा है। वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार के निर्देश पर जिले में आने वाली सभी शिकायतों के समयबद्ध निष्पादन के लिए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। हर मामले की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि शिकायतकर्ताओं को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

    19 मई तक 39 शिकायतें, 32 का हुआ निष्पादन

    आंकड़ों के मुताबिक 1 मई से 19 मई के बीच पीजी पोर्टल पर धनबाद पुलिस को कुल 39 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 32 मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया गया है, जबकि 7 शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। इस प्रदर्शन के साथ धनबाद पुलिस राज्य में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है। एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि जनता की शिकायतों का त्वरित समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सभी मामलों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके और पुलिस व्यवस्था पर लोगों का भरोसा मजबूत हो।

    जनता और पुलिस के बीच बेहतर तालमेल की कोशिश

    उन्होंने कहा कि पारदर्शिता, जवाबदेही और तेजी से कार्रवाई के जरिए पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। धनबाद पुलिस का प्रयास है कि हर शिकायत का समय पर समाधान हो और लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

    Also Read : शराब माफियाओं पर पुलिस का वार, 15 किलो महुआ जब्त

    accountability in police Dhanbad SSP Office Dhanbad update fast action police Jharkhand Breaking News Jharkhand police Latest news online complaint system Police Efficiency police performance police ranking Jharkhand public complaints Today News transparency governance Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशराब माफियाओं पर चाईबासा पुलिस का वार, कई भट्ठियां ध्वस्त, चार गिरफ्तार
    Next Article सनी वर्धन बने चतरा के नए एसडीपीओ, कानून-व्यवस्था पर रहेगा जोर

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी परीक्षा पास कराने के लिए छात्रों से वसूले गये पैसे से जेपीएससी के चेयरमैन और परीक्षा उप नियंत्रक ने की मौज- मस्ती

    August 27, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पागल हैं, चुनाव हारते हैं और विदेश भाग जाते हैं’- हिमंत बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तीखा वार

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर: 6 साल, 555 मौतें और 17 कॉरिडोर… सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सुलझेगी उलझन?

    August 26, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी परीक्षा पास कराने के लिए छात्रों से वसूले गये पैसे से जेपीएससी के चेयरमैन और परीक्षा उप नियंत्रक ने की मौज- मस्ती

    August 27, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    केरल: ईसाई पादरी के घर में हिंदू विधान से हुआ महिला का अंतिम संस्कार

    August 26, 2026

    सोना हुआ महंगा, फिर भी कैसे बना 7 लाख करोड़ का ज्वेलरी बाजार?

    August 26, 2026

    जयराम महतो को 5 दिन में गिरफ्तार कीजिए नहीं तो सभी पुलिसकर्मी आंदोलन पर जाएगी – झारखंड पुलिस एसोसिएशन

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.