Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार
    झारखंड

    मिहिजाम में शराब तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ 5 गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Jamtara
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : जामताड़ा जिले के मिहिजाम में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गश्ती के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में विदेशी शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह खेप बिहार भेजने की तैयारी में थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने पूरे खेल पर पानी फेर दिया। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। मिहिजाम थाना प्रभारी प्रदीप राणा ने बताया कि पुलिस नियमित गश्ती पर थी। इसी दौरान हटिया रोड पर कुछ संदिग्ध गतिविधि नजर आई। पुलिस ने जब जांच की, तो भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद हुई। मौके पर मौजूद पांच लोगों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शराब की यह खेप बिहार ले जाने की तैयारी थी, जहां अवैध शराब की तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस ने इस कार्रवाई में पांच शराब तस्करों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में सेविक्की साव, मिथिलेश पासवान, संजय मालाकार, गोविंद मालाकार और राहुल कुमार शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी इस अवैध शराब कारोबार में शामिल थे।

    पुलिस कर रही नेटवर्क की जांच

    पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे बिहार में किसके पास पहुंचाया जाना था। यह भी जांच की जा रही है कि इस गिरोह के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो काम नहीं कर रहा। मिहिजाम पुलिस का कहना है कि इलाके में अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और किसी भी हालत में ऐसे धंधों को पनपने नहीं दिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद इलाके में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस की सख्ती से साफ संकेत है कि अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    Also Read : LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    Bihar Liquor Smuggling Bootlegging Case Breaking news Crime news Excise News Foreign Liquor Seized Illegal Liquor Seized Jamtara News Jamtara Police Jharkhand crime latest crime news Liquor Smuggling Mihijam News Mihijam Police police action
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleLPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा
    Next Article चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.