Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 3:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»टेंडर कमीशन घोटाला : रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली बेल
    कोर्ट की खबरें

    टेंडर कमीशन घोटाला : रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली बेल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 15, 2026Updated:May 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची सिविल कोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के चर्चित टेंडर कमीशन घोटाले में एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस मामले में आरोपी रिटायर्ड एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने पीएमएलए की विशेष अदालत में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के तुरंत बाद अदालत ने उन्हें सशर्त जमानत दे दी।कोर्ट ने साफ कहा है कि आरोपी को मामले की हर सुनवाई में अदालत में हाजिर होना होगा। एक लाख रुपये के निजी मुचलके पर उन्हें राहत मिली है। इस हाई-प्रोफाइल घोटाले में अब एक-एक कर आरोपी अदालत पहुंच रहे हैं। ईडी की ओर से पूरक प्रॉसीक्यूशन शिकायत दाखिल किए जाने के बाद कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लेते हुए समन जारी किया था। इसके बाद कई आरोपी सरेंडर कर चुके हैं। इससे साफ है कि जांच अब उस मोड़ पर पहुंच चुकी है जहां आरोपियों पर कानूनी दबाव बढ़ता जा रहा है।

    क्या है टेंडर कमीशन घोटाला

    यह वही मामला है जिसने झारखंड की राजनीति और प्रशासन दोनों में हलचल मचा दी थी। आरोप है कि सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर कमीशन का खेल चल रहा था। इस मामले में ईडी ने पहली बड़ी कार्रवाई 2023 में की थी, जब कई इंजीनियरों और जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी हुई थी। इसके बाद मई 2024 में दूसरी बड़ी कार्रवाई हुई, जिसमें इंजीनियरों, ठेकेदारों और कॉन्ट्रैक्टरों के ठिकानों पर रेड पड़ी। इस दौरान करोड़ों रुपये की बरामदगी ने पूरे मामले को और गर्म कर दिया।

    आलमगीर आलम कनेक्शन से बढ़ी थी चर्चा

    इस केस ने सबसे ज्यादा सुर्खियां तब बटोरी थीं जब पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के करीबी लोगों से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ था। इसके बाद यह मामला सिर्फ इंजीनियरिंग विभाग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि राजनीतिक गलियारों तक इसकी गूंज पहुंची। अब नजर इस बात पर है कि बाकी आरोपी कब तक कोर्ट के सामने पेश होते हैं और जांच एजेंसियां आगे क्या कदम उठाती हैं। टेंडर कमीशन घोटाले की फाइल अभी बंद होती नहीं दिख रही। कई बड़े नाम पहले से जांच के दायरे में हैं, ऐसे में आने वाले दिनों में और खुलासे हो सकते हैं।

    Also Read : बच्चों से जुड़े मामलों में अब और संवेदनशील होगी पुलिस, कार्यशाला में दी गई जानकारी

    Alamgir Alam Case Bail News Breaking news corruption case ED investigation Enforcement Directorate Executive Engineer Jharkhand news Jharkhand Tender Scam PMLA court ranchi news Retired Engineer Surrender in Court Tender Commission Scam tender scam Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबच्चों से जुड़े मामलों में अब और संवेदनशील होगी पुलिस, कार्यशाला में दी गई जानकारी
    Next Article रिम्स में जूनियर डॉक्टरों का फूटा गुस्सा, 3 महीने की सैलरी नहीं मिलने पर “No Pay No Work” आंदोलन

    Related Posts

    क्राइम

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026
    झारखंड

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026
    झारखंड

    रांची पुलिसिंग में तबादला, जयदीप बने बुंडू व मनोज ओरमांझी के नए थाना प्रभारी

    May 15, 2026
    Latest Posts

    गोड्डा में दिल दहला देने वाली घटना, 3 साल के मासूम की बोरे में मिली बॉडी

    May 15, 2026

    हेमंत सरकार को घेरने के लिए बीजेपी ने कसी कमर, आंदोलन की रणनीति तैयार

    May 15, 2026

    रांची पुलिसिंग में तबादला, जयदीप बने बुंडू व मनोज ओरमांझी के नए थाना प्रभारी

    May 15, 2026

    रिम्स में जूनियर डॉक्टरों का फूटा गुस्सा, 3 महीने की सैलरी नहीं मिलने पर “No Pay No Work” आंदोलन

    May 15, 2026

    टेंडर कमीशन घोटाला : रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली बेल

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.