Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    14 May, 2026 ♦ 4:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धनबाद में दर्दनाक हादसा : 30 फीट ऊंची दीवार गिरी, दबकर बोरवेल मजदूर की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में दर्दनाक हादसा : 30 फीट ऊंची दीवार गिरी, दबकर बोरवेल मजदूर की मौत

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    धनबाद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद के ईस्ट बसुरिया ओपी क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे में बोरवेल गाड़ी में काम करने वाले एक मजदूर की जान चली गई। अचानक हुई इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। मृतक की पहचान लक्ष्मण हांसदा के रूप में हुई है, जो पूर्वी सिंहभूम जिले के जोबा गांव का रहने वाला था। वह बोरवेल गाड़ी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। जानकारी के अनुसार, ईस्ट बसुरिया इलाके में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बोरिंग का काम चल रहा था। इस दौरान बोरवेल गाड़ी के साथ काम कर रहे मजदूर लक्ष्मण हांसदा कुछ देर के लिए पास में शौच करने गया था। इसी बीच वहां स्थित करीब 30 फीट ऊंची पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी। दीवार गिरते ही लक्ष्मण मलबे के नीचे दब गया।

    चीख-पुकार के बीच बचाव कार्य

    दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास काम कर रहे मजदूर और स्थानीय लोग मौके पर दौड़े। घटनास्थल पर कुछ ही देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी ने मिलकर मलबा हटाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद लक्ष्मण हांसदा को मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, दीवार के भारी मलबे में दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही ईस्ट बसुरिया ओपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया।

    परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    लक्ष्मण हांसदा की मौत की खबर मिलते ही साथी मजदूरों और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण मजदूरी कर अपने परिवार की जिम्मेदारी संभालता था। अचानक हुए इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस हादसे के बाद कार्यस्थल पर सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आसपास मौजूद जर्जर ढांचे की पहले जांच की गई होती, तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    Also Read : टेंडर कमीशन घोटाला : करीब 2 साल बाद आज जेल से बाहर आएंगे आलमगीर आलम, रिलीज ऑर्डर जारी

    Tragic Accident in Dhanbad: Borewell Worker Dies After 30-Foot-High Wall Collapses धनबाद में दर्दनाक हादसा : 30 फीट ऊंची दीवार गिरने से बोरवेल मजदूर की मौत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटेंडर कमीशन घोटाला : करीब 2 साल बाद आज जेल से बाहर आएंगे आलमगीर आलम, रिलीज ऑर्डर जारी
    Next Article धनबाद में कारोबारी सुरेंद्र अग्रवाल के घर पर बमबाजी, पुलिस पर उठे सवाल

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में अवैध भवनों को नियमित करने की तैयारी, 60 दिन में करें आवेदन

    May 14, 2026
    कोडरमा

    कोडरमा में महिला की गला रेतकर ह’त्या, दिनदहाड़े वारदात से दहला इलाका

    May 14, 2026
    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी में क्लस्टर सिस्टम पर बवाल, NSUI ने खोला मोर्चा

    May 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में अवैध भवनों को नियमित करने की तैयारी, 60 दिन में करें आवेदन

    May 14, 2026

    कोडरमा में महिला की गला रेतकर ह’त्या, दिनदहाड़े वारदात से दहला इलाका

    May 14, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी में क्लस्टर सिस्टम पर बवाल, NSUI ने खोला मोर्चा

    May 14, 2026

    36 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचने की तैयारी, झारखंड समेत 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में होगा SIR

    May 14, 2026

    होटवार जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, पत्नी निसात आलम ने किया स्वागत

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.