Jamshedpur : जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर पांच दिन पहले हुए दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से झुलसे एक नाबालिग ने सोमवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वह महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती था, जहां डॉक्टर लगातार उसकी हालत पर नजर रखे हुए थे। शरीर का बड़ा हिस्सा झुलस जाने की वजह से उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, नाबालिग प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन ओवरहेड बिजली तार की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और रेलकर्मियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद सोमवार को उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन की सूचना के बाद टाटानगर रेल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और उसके परिजनों का पता लगाने में जुटी है।
Also Read : झारखंड ट्रेजरी घोटाला में भाजपा ने सरकार को घेरा, सीबीआई जांच और श्वेत पत्र जारी करने की मांग
Also Read : अदिति की तलाश में तेज हुआ सर्च ऑपरेशन, नाले में उतरी NDRF टीम, ड्रोन से भी हो रही निगरानी


