Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»BREAKING : करीब दो साल बाद जेल से बाहर आएंगे आलमगीर आलम, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : करीब दो साल बाद जेल से बाहर आएंगे आलमगीर आलम, सुप्रीम कोर्ट ने दी जमानत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 11, 2026Updated:May 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आलमगीर आलम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/New Delhi : टेंडर घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सोमवार को उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालत ने जमानत मंजूर कर ली। इस फैसले के बाद आलमगीर आलम के करीब दो साल बाद जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है। यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एमएम सुंदरेश्वर और जस्टिस एन. कोटीश्वर सिंह की बेंच में हुई। कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है।

    हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत

    इससे पहले आलमगीर आलम को झारखंड हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली थी। 11 जुलाई 2025 को हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी। उस समय हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत ने उन्हें बेल देने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद आलमगीर आलम ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, जहां अब उन्हें राहत मिल गई है।

    क्या है पूरा मामला

    यह मामला टेंडर घोटाले के जरिए करोड़ों रुपये की कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। आरोप है कि आलमगीर आलम के करीबी लोगों के ठिकानों से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के मुताबिक, आलमगीर आलम के आप्त सचिव संजीव कुमार लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम के ठिकानों से 32.30 करोड़ रुपये नकद मिले थे। इस बरामदगी के बाद जांच एजेंसी ने आलमगीर आलम को 15 मई 2024 को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद थे।
    आलमगीर आलम झारखंड की राजनीति का बड़ा चेहरा रहे हैं और पिछली सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। ऐसे में उनकी जमानत के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज होना तय माना जा रहा है। हालांकि यह साफ है कि जमानत मिलने का मतलब आरोपों से बरी होना नहीं है। मामले की कानूनी सुनवाई आगे भी जारी रहेगी।

    Also Read : अब पानी के लिए नहीं भटकेंगे लोग, सरकार ला रही 100 करोड़ की योजना

    32 crore cash recovery case Alamgir Alam bail Alamgir Alam case update Alamgir Alam latest news Alamgir Alam Supreme Court corruption case Jharkhand ED case Alamgir Alam ED Investigation Jharkhand ED money laundering case Jharkhand Breaking News Jharkhand Congress leader Jharkhand former minister news Jharkhand Latest Update Jharkhand Political News Latest news money laundering case Jharkhand News Samvad political breaking news Ranchi Political News Sanjiv Kumar Lal case Supreme Court bail news Supreme Court latest order tender scam Jharkhand Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअब पानी के लिए नहीं भटकेंगे लोग, सरकार ला रही 100 करोड़ की योजना
    Next Article शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, बिहार-यूपी से तीन आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.