Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Apr, 2026 ♦ 1:33 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बारात से लौट रही अनियंत्रित कार ने पुलिस गश्ती वाहन को मारी टक्कर, चार लोग घायल
    झारखंड

    बारात से लौट रही अनियंत्रित कार ने पुलिस गश्ती वाहन को मारी टक्कर, चार लोग घायल

    SahayBy SahayApril 30, 2026Updated:April 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Bermo : बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल थाना अंतर्गत गोमिया फुसरो मुख्य मार्ग पर जारंगडीह स्थित ढोरी माता चर्च के समीप गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। गोमिया से बारात लौट रही एक स्विफ्ट डिजायर कार ने बोकारो थर्मल थाना के गश्ती वाहन बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी।

    चार लोग घायल, तीन की हालत गंभीर

    इस टक्कर में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी लोग धनबाद के महूदा निवासी हैं। घायलों की पहचान सुरेश कुमार, भरत रजक और धर्मनाथ पासवान के रूप में हुई है, जिनके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, कार चालक बंटी कुमार रजक को मामूली चोटें लगी हैं। राहत की बात यह रही कि गश्ती दल में मौजूद पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार कच्छप, चालक और अन्य जवान सुरक्षित हैं।

    टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकराए। घटना सुबह लगभग चार बजे की बताई जा रही है।

    पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया

    घटना के तुरंत बाद गश्ती दल की पुलिस टीम ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को तत्काल सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर अमर कुमार की देखरेख में प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद घायलों के परिजनों को सूचित किया गया और बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है।

    तेज रफ्तार और झपकी बनी हादसे की वजह

    गश्ती दल के चालक के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी। आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की आगे की छानबीन कर रही है।

    Also Read : दौड़ा दौड़ाकर पीटे गए अंचल कर्मी, गुमला में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप

     

    Bermo News Today Bermo Road Accident Bokaro Thermal Police Dhanbad Mahuda News Jarangdih Car Crash Jharkhand road mishap Police Patrol Vehicle Accident Swift Dzire Accident गोमिया फुसरो मार्ग जारंगडीह सड़क हादसा झारखंड सड़क हादसा धनबाद महूदा न्यूज़ पुलिस गश्ती वाहन टक्कर बारात कार दुर्घटना बेरमो सड़क दुर्घटना बोकारो थर्मल थाना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदौड़ा दौड़ाकर पीटे गए अंचल कर्मी, गुमला में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप
    Next Article डेंटल छात्रा दुष्कर्म मामले में आया नया मोड़, रिम्स ने रद्द किया ऑली विश्वकर्मा का नामांकन

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    तालाब में मछली छोड़ने पर कर दी थी गोली मारकर हत्या, मिली उम्रकैद की सजा

    April 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाले में नवीन केडिया को हाईकोर्ट से राहत, सशर्त जमानत मंजूर

    April 30, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग सीडब्ल्यूसी प्रबंधक की रिमांड खत्म, सीबीआई कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल

    April 30, 2026
    Latest Posts

    तालाब में मछली छोड़ने पर कर दी थी गोली मारकर हत्या, मिली उम्रकैद की सजा

    April 30, 2026

    झारखंड शराब घोटाले में नवीन केडिया को हाईकोर्ट से राहत, सशर्त जमानत मंजूर

    April 30, 2026

    हजारीबाग सीडब्ल्यूसी प्रबंधक की रिमांड खत्म, सीबीआई कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल

    April 30, 2026

    थाना परिसर के मंदिर में चोरी, घंटा-त्रिशूल और नकदी लेकर फरार हुए चोर

    April 30, 2026

    पानी के गलत बिलों से मिलेगी मुक्ति, वेवर कमेटी करेगी समस्याओं का समाधान

    April 30, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.