Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता, सीएम ने दिए सख्त निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता, सीएम ने दिए सख्त निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 29, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को झारखंड मंत्रालय में नगर विकास एवं आवास विभाग, पथ निर्माण विभाग और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में राजधानी रांची के समग्र शहरी विकास, आधारभूत संरचना को मजबूत करने, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति और पर्यटन विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सीएम ने साफ कहा कि विकास कार्यों के नाम पर पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रकृति संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

    विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर

    सीएम ने कहा कि किसी भी परियोजना को लागू करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि पेड़ों की अनावश्यक कटाई न हो और पर्यावरण संतुलन बना रहे। उन्होंने वृक्षारोपण को बढ़ावा देने और हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि विकास तभी सार्थक माना जाएगा, जब वह आने वाली पीढ़ियों के लिए भी सुरक्षित और लाभकारी हो।

    स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को और प्रभावी बनाने का निर्देश

    बैठक में रांची स्मार्ट सिटी परियोजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी परियोजनाओं को और अधिक व्यवस्थित, प्रभावी और जनहितकारी बनाया जाए। उन्होंने ई-ऑक्शन और अन्य माध्यमों से राजस्व सृजन के विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत चल रही सभी योजनाएं व्यावहारिक हों और आम लोगों को सीधा लाभ पहुंचाएं।

    परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग पर फोकस

    विभागीय मास्टर प्लन के तहत उपलब्ध परिसंपत्तियों के समुचित और योजनाबद्ध उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी संसाधनों का अधिकतम और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाएं सिर्फ कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि उनका लाभ लोगों तक जमीन पर दिखाई देना चाहिए।

    पर्यटन स्थलों को और आकर्षक बनाने की तैयारी

    बैठक में पर्यटन विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। इस दौरान 3डी एनीमेशन और वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं का अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थलों के समग्र विकास, उनकी बेहतर प्रस्तुति और पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झारखंड के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए बेहतर योजना के साथ काम किया जाए।

    कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

    इस महत्वपूर्ण बैठक में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू सुदिव्य कुमार सोनू, मुख्य सचिव अविनाश कुमार अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह अजय कुमार सिंह, वित्त विभाग के सचिव प्रशांत कुमार प्रशांत कुमार, भवन निर्माण विभाग के सचिव अरवा राजकमल अरवा राजकमल, पथ निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार सुनील कुमार, योजना एवं विकास विभाग के सचिव मुकेश कुमार मुकेश कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read : चाईबासा में मारा गया 1 लाख का इनामी नक्सली इजराइल, अजय महतो टीम से हुई थी मुठभेड़

    No Compromise on the Environment in Ranchi's Development Works; CM Issues Strict Directives रांची के विकास कार्यों में पर्यावरण से नहीं होगा समझौता सीएम ने दिए सख्त निर्देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleघर में घुसकर नाबालिग लड़की की लूटी थी आबरू, अब 10 साल कटेगी जेल में
    Next Article ट्रेजरी घोटाला : बोकारो एसपी ऑफिस के कर्मी को CID ने किया गिरफ्तार, 1.11 करोड़ से अधिक की अवैध निकासी का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.