Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»NH-33 पर खड़ी पिकअप वैन से टकराई बाइक, मुखिया पुत्र की दर्दनाक मौत
    झारखंड

    NH-33 पर खड़ी पिकअप वैन से टकराई बाइक, मुखिया पुत्र की दर्दनाक मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2026Updated:April 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: झारखंड के तमाड़ प्रखंड अंतर्गत जानुमपीढ़ी पंचायत की मुखिया रीना देवी के पुत्र नवनीत सिंह मुंडा की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। यह दुखद घटना राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-33 पर हुई है। इस हृदयविदारक हादसे की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

    खड़ी पिकअप वैन से बाइक की टक्कर

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, नवनीत सिंह मुंडा अपने साथी आरव सिंह मुंडा के साथ बुंडू से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सलगाडीह के समीप सड़क के बीचों-बीच टमाटर लदी एक पिकअप वैन खड़ी थी। तभी अचानक बाइक ने वैन के जोरदार ट्रक्कर मार दी ।  टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

    अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

    दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर तमाड़ पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, तमाड़ ले गई। डॉक्टरों ने नवनीत को बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौत हो गई। वहीं, उनके साथी आरव सिंह मुंडा की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पहले ट्रॉमा सेंटर, बुंडू और फिर बेहतर इलाज के लिए राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (RIMS) रेफर कर दिया गया है।

    प्रशासन और स्थानीय लोगों में आक्रोश

    इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश भी देखा जा रहा है। स्थानीय मानकी उमाकांत सिंह ने इस हादसे के लिए सड़क पर बेतरतीब तरीके से वाहन खड़ा करने वाले को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित वाहन चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    Also Read : नवजात बिक्री मामले पर NHRC सख्त, पलामू DC से सबूतों के साथ जवाब तलब

     

    Jharkhand road safety Mukhiya son death NH-33 accident ranchi news Road Accident News Traffic negligence India. एनएच 33 एक्सीडेंट जानुमपीढ़ी पंचायत। Tamar Road Accident झारखंड क्राइम न्यूज तमाड़ सड़क हादसा मुखिया के बेटे की मौत रांची न्यूज सड़क दुर्घटना
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरकारी खजाने में सेंध पर बड़ा एक्शन, लेखा कर्मियों के तबादले का आदेश
    Next Article करंट का झटका या हीट स्ट्रोक… झरिया में पोल से गिरकर बिजलीकर्मी घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026
    झारखंड

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : पेट्रोल बम कांड में रांची पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 18 घंटे के अंदर पकड़े गए दोनों आरोपी

    June 17, 2026

    झारखंड प्रशासनिक सेवा के 88 अधिकारियों का एक साथ तबादला… देखें लिस्ट

    June 17, 2026

    रांची पुलिस की अपील- विदेशी नंबरों से रंगदारी मांगने वालों से रहें सावधान

    June 17, 2026

    लातेहार में पुलिस ड्यूटी मीट 2026 का आगाज, डीआईजी बोले- तकनीकी रूप से दक्ष बनाना जरूरी

    June 17, 2026

    सीएम हेमंत के विजन से बदली किस्मत, झारखंड की महिलाओं और किसानों को मिला लंदन-दुबई का बाजार

    June 17, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.